JOIN US-9918956492———-
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तैनात ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर को क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेना उस समय भारी पड़ गया, जब उन्हें प्रशासन की ओर से शो में हिस्सा लेने की परमिशन नहीं दी गई। हांलाकि बाद में मुख्यमंत्री रमन सिंह के हस्तेक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। आपको बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए सलेक्ट हुईं अनुराधा अग्रवाल मुंगेली की मुंगेली की डिप्टी कलेक्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति के लिए आवेदन दिया था। लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें कोई जबाव नहीं मिला। इस बीच अनुराधा अग्रवाल शो में हिस्सा लेने मुंबई चली गई और शो पर उन्होंने कुछ रकम भी जीत ली।

बता दें कि भोपाल में शो के ऑडिशन के बाद उन्हें शो की शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया था। अनुराधा के मुताबिक उन्होंने मुंगेली कलेक्टर और बिलासपुर संभागायुक्त के जरिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थीं, लेकिन सरकार से समय पर पत्र नहीं मिलने के कारण वे कलेक्टर से छुट्टी लेकर मुंबई चली गईं। ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल दिव्यांग हैं। इसी बीच अनुराधा की मां का देहांत हो गया। शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद में अनुराधा अपनी मां का अंतिम संस्कार के तुरंत बाद मुंबई रवाना हो गईं। लेकिन अनुराधा अग्रवाल जब मुंबई से वापस लौटी तो पता चला कि प्रशासन की ओर से उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए छुट्टी नहीं दी गई थी।

यह मामला तब सार्जवजनिक हो गया कि जब उनके आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके चलते प्रदेश सरकार की लोग अलोचना करने लगे। इसके बाद सीएम रमन सिंह को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अफसरों को बुलाकर कहा कि यह विशेष मामला है। सीएम डॉ. सिंह ने बताया कि अनुराधा अपने भाई के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए केबीसी शो में जाकर रकम जीतना चाहती थीं। इसलिए उन्हें विशेष अनुमति दे दी जाए।

केबीसी का वह शो, जिसमें अनुराधा ने भाग लिया। उसका प्रसारण आने वाले 20 सितंबर को होगा। अनुराधा का भाई किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जो रकम केबीसी में अनुराधा जीती हैं। उससे वो भाई का उपचार कराना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक अनुराधा ने 15 लाखा रुपए की रकम जीती है।
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





