Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान एक ऐसा मौका भी...

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान एक ऐसा मौका भी आया

JOIN US-9918956492———-
अमेरिका की बर्कले युनिवर्सिटी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान एक ऐसा मौका भी आया, जब वहां मौजूद कई लोग चौंक गए। दरअसल राहुल गांधी के भाषण के बीच में ही एक लड़की खड़ी होकर चिल्लाने लगी। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। उनके भाषण पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जब देश की जनता ने नकार दिया तो वो बाहर जाकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। 

मंगलवार को राहुल गांधी जिस समय बर्कले युनिवर्सिटी में अपना भाषण दे रहे थे तो उसी दौरान एक लड़की खड़ी हो गई। उसने चिल्लाकर कहा कि ये कैसी फ्री स्पीच है, जहां आप लोग तय कर रहे हैं कि कौन सा सवाल पूछना है? दरअसल वो लड़की अपने किसी सवाल को पूछे जाने से रोकने पर नाराज हो गई थी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। हालांकि हंगामे के बीच भी राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा। इसके कुछ देर बाद हंगामा शांत हो गया।

अपने नेताओं की भी नहीं सुनते पीएम: राहुल

इससे पहले राहुल गांधी के भाषण में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार निशाने पर रही। राहुल ने कश्मीर विवाद से लेकर जीएसटी और नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने देश में हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि PM मोदी बीजेपी के नेताओं की भी नहीं सुनते हैं। आज रूस पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ, ऐसा पहले नहीं होता था। नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, मालदीव में चीन का दबदबा बढ़ रहा है, विदेश नीति में बैलेंस करना जरूरी है।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular