औलिया सीरत कमेटी द्वारा जश्ने मेराज उल नबी(SW) की तैयारी ज़ोरों पर, प्रोग्राम 14 अप्रैल को
जश्न मे ज्यादा से ज्यादा लोग हो शामिल
जश्न मे किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो से सख़्ती से निपटा जायेगा
लाइट,पानी, सफाई, दमकल,शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का इंतेज़ाम करे प्रशासन
अनवारूल हक गुड्डू

जौनपुर जश्न ए मेराज उल नबी (रजवी शरीफ) का जश्न आगामी 14 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा यह जश्न हर साल हिजरी संवत के अनुसार 26,27 रजब की शाम को रवायत के अनुसार मनाया जाता रहा है ।
इस साल भी यह जश्न 26,27 रजब को यानी 14 अप्रैल को मनाया जाएगा इसके तहत शहर की सूतहट्टी बाजार स्थित औलिया मस्जिद से एक जुलूस उठता है। और अपने कदीमी रास्तों कोतवाली ,चाहरसू,किला रोड , से होते हुए शाही अटाला मस्जिद पर एक जलसे की शक्ल में तब्दील हो जाता है।

इसी जलसे की तैयारियों को लेकर एक बैठक नवाब साहब के अहाते में कल शाम आयोजित की गई थी।
बैठक की सदारत पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद(संरक्षक कमेटी) ने की इस मौके पर औलिया सिरत कमेटी के अध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू ने तमाम अखाड़ों और अंजुमनों से वक्त से जुलूस में शरीक होने की इल्तिजा की है।
उन्होंने कहा है कि अखाड़ा और अंजुमने अपने अपने मेंबरों को यह ताकीद करें कि जोश में कोई भी किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान ना डाल पाए।
जुलूस में शामिल सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है। कि कोई भी असामाजिक तत्व जुलूस में घुसकर किसी प्रकार का व्यवधान ना डालें और ना ही जुलूस में शामिल लोग किसी भी प्रकार का ऐसा कार्य करें जिससे कौम और जिम्मेदार लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़े यह जश्न आका की शान में है। और इस्लाम अमन का पैगाम देने वाला है। हम इसी प्रकार का संदेश इस जुलूस के माध्यम से लोगों को दें इस मौके पर कमेटी के मेंबरो ने जुलूस व जलसे को कामयाब बनाने के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किए।
बैठक का संचालन नेयाज ताहिर शेखू ने किया।
बैठक में विचार प्रकट करने वालों में औलिया सिरत कमेटी के कन्वीनर शम्स तबरेज आलम, जनरल सेक्रेटरी कमालुद्दीन अंसारी ,लाल मोहम्मद राईनी, शायर आकिल जौनपुरी, उस्ताद मुश्ताक अहमद, मजहर आसिफ, रुखसार अहमद, हसीन बब्लू ,शोएब अहमद अच्छू खान, आदि लोगों ने दिए।
इस मौके पर
ताबिश अख्तर,जफर महबूब,शाहनवाज,रियाजुल हक,फिरोज अहमद,तारीक,शकिल अहमद,हफीज शाह, इत्यादि सैकडों लोग मौजूद रहे।
आखिर में मौलाना कयामुद्दीन ने दुआ करा कर बैठक को खत्म करवाया।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





