Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshउम्मे एमन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में बनी टॉपर आईएएस अफसर बनकर गरीबों...

उम्मे एमन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में बनी टॉपर आईएएस अफसर बनकर गरीबों की करना चाहती हैं सेवा

उम्मे एमन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में बनी टॉपर आईएएस अफसर बनकर गरीबों की करना चाहती हैं सेवा
 

टाण्डा अम्बेडकरनगर बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में शिक्षारत टाण्डा नगर के अलीमुद्दीनपुर की रहने वाली उम्मे एमन ने पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में जहाँ टाण्डा क्षेत्र का नाम रौशन किया तो वही आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनकर ग़रीब बेसहारा लोगों की मदद का जज़्बा रखने की बात की उम्मे एमन की शुरुआती शिक्षा जलालपुर कस्बे से हुई और शुरू से ही उक्त छात्रा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की काफ़ी ललक थी। उम्मे एमन प्रारम्भिक शिक्षा से ही प्रथम श्रेणी में प्रत्येक परीक्षा को उत्तीर्ण किया तो उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हमेशा मौका देखती थी इक्कीसवीं सदी में इस आधुनिक युग में अगर बिजली नहीं होती थी तो लालटेन की रोशनी में शिक्षा में लीन रहने वाली एमन शिक्षा के इस सफ़लतम सफ़र का श्रेय अपने माता पिता को देती हैं जिन्होंने उनकी शिक्षा के इस सफ़र में धन का आभाव कभी भी नहीं आने दिया। 2015 में हाइस्कूल व 2017 में इंटरमीडिएट की प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उम्मे एमन की इस सफलता पर उनके आवास पर लोग लगातार बधाई देने के लिए आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular