Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeईद नफरत की सरहदों को मिटाने वाला त्यौहार: विजय कुमार पाण्डेय

ईद नफरत की सरहदों को मिटाने वाला त्यौहार: विजय कुमार पाण्डेय

हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है जल्दी संपर्क करे-9918956492————–
ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन, लखनऊ बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाई-चारे और सौहार्द का प्रतीक है, लोगों को इस त्यौहार को मिलजुलकर मनाना चाहिए क्योंकि, नफरत और द्वेषपूर्ण माहौल को समरसता-पूर्ण बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी समुदाय पारस्परिक सम्पर्क स्थापित करें और उसके लिए ईद से अच्छा मौका नहीं होता, आगे उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की सुरक्षा में निरंतर लगे जवानों, खेत में कार्य करने वाले किसानों, मजदूरों एवं कर्मकारों को भी ईद की हार्दिक बधाई. विजय पाण्डेय ने बताया कि उनकी बार के सम्मानित सदस्य मो.शमशाद आलम के आवास पर बार के सभी सदस्य ईद मिलने गए और उन्होंने सभी सदस्यों का विधिवत स्वागत किया और सदस्यों ने खुलकर ईद का त्यौहार मनाया. पाण्डेय ने कहा कि आज देश और समाज में पारस्परिक भय एवं आशंका का माहौल बना है जो किसी भी रूप में ठीक नहीं है, इस माहौल में ईद का त्यौहार सांस्कृतिक समरसता को कायम करने में काफी हद तक सहायक है. बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जनरल सेक्रेटरी डी.एस.तिवारी ने कहा ईद के इस मुकद्दस मौके पर हम लोगो को बधाई ज्ञापित करते हैं, यह त्यौहार गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है यदि लोग इसके दूरगामी परिणामों को समझने की कोशिश करें. आज देश की सरहद पर तैनात जवान की जान खतरे में रहती है क्योंकि लोगों ने नफरत की खेती में इतनी खाद डाल दी है कि उसे काटना पड़ रहा है, उन्होंने कहा की ईद के मौके पर मै देश में अशांति पैदा करने वालों को यह सन्देश देना चाहूँगा कि गोली और बंदूक फेककर आपस में गले मिलो, अमन-चैन कायम करो, श्री तिवारी ने कहा कि आपसी समझ को परिपक्व करने और पारस्परिक विश्वास को कायम करने के लिए आवश्यक है कि मानव-निर्मित दूरियों को कम किया जाय, खड़ी की गयी नासमझी की दीवारों को गिराया जाय और नफरत की सरहदों को समाप्त किया जाय जिसके लिए ईद जैसे त्यौहारों की सार्थकता को समझना बेहद जरूरी है, पूरा भारत एक परिवार है इसमें सबके त्यौहार हमारे अपने है.  संयुक्त-सचिव पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि गले मिलो और गले लगाओ और देश की समन्वित-संस्कृति को मजबूत करो जिससे देश मजबूती से आगे बद सके ईद पारस्परिक-प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है लिहाजा उसे उसी तरीके से मिलकर मनाने की कोशिश करनी चाहिए जैसे हमारी बार के सदस्य शमशाद आलम जी ने मनाया और हमारी बार के सदस्यों ने उसमें सिरकत की, पूर्व-कोषाध्यक्ष आर चंदा ने ईद को एक महत्वपूर्ण त्यौहार बताया और कहा कि आपसी भाई-चारे के त्यौहार को मिलकर मनाने आनंद ही कुछ अलग है, मैं पुरे देश को ईद की बधाई देता हूँ और बार के सभी सदस्यों को आमंत्रित करता हूँ की मेरे आवास पर ईद समारोह में अवश्य आए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular