BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
अवधी उत्पादों को नया आयाम देने लखनऊ आया अमेजन

110 प्रतिशत की तेजी से उपलब्ध होंगे सामान
लखनऊ। दुनिया की तरफ तेजी से कदम बढ़ाते हुए देश ने भी घर बैठे सामान बेचने और खरीदने का प्रचलन शुरू कर दिया है। इंटरनेट के माध्यम से कम्पनियां विक्रेता और क्रेता को समान अवसर उपलब्ध करवा रही हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में ये प्लेटफार्म जहां दिनों दिन आकर्षक होता जा रहा है वहीं लाखों लोगों को रोजगार भी मुहैया करवा रहा है।
राजधानी में गुरुवार को अमेजन ने यूपी में अपने दूसरे बड़े स्टोर का शुभारंभ किया। अमेजन के वाइस प्रेसिडेंट अखिल सक्सेना ने बताया कि गाजियाबाद के बाद यूपी में यह 35 हजार वर्ग फीट में बना दूसरा वेयर हाउस है जहां आधुनिक तकनीक से विक्रेता का उत्पाद सुरक्षित रखा जाता है। 110 प्रतिशत की तेजी से उत्पाद उपलब्ध होने की बात करते हुए कहा कि लखनऊ में स्टोर होने से जहां एक तरफ तेजी से उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा वहीं दूसरी तरफ अवध के बाजार को देश दुनिया में नया आसमान मिल सकेगा। भारत में खरीददारी और बिक्री को पारदर्शी बनाने की बात करते हुए अखिल ने कहा कि लखनऊ के स्टोर से 2 हजार छोटे व मंझौले स्थानीय व्यवसायी जुड़ चुके हैं और यूपी की बात करे तो लगभग 17 हजार विक्रेता अमेजन से जुड़े हैं। कानपुर रोड़ स्थित पिपरसण्ड में बने वेयर हाउस की खूबियां गिनाते हुए कहा कि कम्पनी इस समय 10 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स के साथ जनता की सेवा कर रही है।





