Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeआपसी भाईचारे का पर्व है नुआखाई- धर्मेंद्र प्रधान

आपसी भाईचारे का पर्व है नुआखाई- धर्मेंद्र प्रधान

JOIN US-9918956492—————–
आपसी भाईचारे का पर्व है नुआखाई- धर्मेंद्र प्रधान

राजधानी दिल्‍ली में धूमधाम से मनाया गया ओडिसा का प्रमुख पर्व नुआखाई

अच्‍छी फसल आने की खुशी में मनाया जाता है नुआखाई पर्व


नई दिल्‍ली। जुहार परिवार के सौजन्‍य से पश्चिमी ओडिशा के किसानों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्‍य त्‍यौहार नुआखाई फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्‍ली स्थित त्‍यागराज स्‍टेडियम में किया गया। गौरतलब है कि पश्चिम ओडिशा में इस त्यौहार को न सिर्फ किसान बल्कि बड़े से छोटे हर कोई घर के लोग धूम-धाम से लोग मनाते है।

धान चावल की अच्छी फसल के आने को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन अपने पूर्वजों को याद करते हैं और बडों का आशिर्वाद लेते हैं। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस एव स्किल डेवलप्‍मेंट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्‍टर जुअल ओरल के अलावा सांसद प्रभास कुमार सिंह बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद थे।

इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस एव स्किल डेवलप्‍मेंट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पे सभी उडीसावासियों को नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं उन्‍होंने कहा कि इस त्‍योहार के साथ बहुत सारी मान्‍यताएं जुडी हैं। नुआखाई त्यौहार 9 रंगों या रस्म-रिवाज़ों में पूरा होता है। यह वह रस्म होता है जिसमें सभी लोग अपने परिवार और आस-पास के अन्य लोगों को नुआखाई के दिन एक-साथ नया चावल खाने के लिए दावत देते हैं। देवी देवताओं की पूजा की जाती है साथ ही लोग इस दिन अपने पुराने लड़ाई-झगड़ों को भुला कर एक दूसरों से गले मिलते हैं। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्‍टर जुअल ओरम ने कहा कि इस पर्व को इतने बडे पैमाने पर दिल्‍ली में मनाने के लिए जुहार परिवार का मैं धन्‍यवाद करता हूं। नुआखाई पर्व को मुख्य रूप से ओडिशा के संबलपुर, बरगढ़, बोलांगीर, कालाहांडी, सुंदरगढ़, झारसुगुडा, बौध, सोनपुर और नुआपड़ा जिला में बड़े तौर पर मनाया जाता है।

नुआखाई पर्व 2017 के मौके पर त्‍यागराज स्‍टेडियम में नटराज कला परिषद की ओर से रंगारंग सांस्‍क्रतिक कार्यक्रम पेश किए गए जिसकी प्रस्‍तुति में नवाघाना दास ने चार चांद लगा दिए।

फैशन शो का आयोजन सुजित मेहर ने किया। साथ ही ओडिसा के मशहूर फिल्‍ममेकर जितेंद्र मिश्रा, गायिका रेशमा रानी दास, नूत्‍य प्रस्‍तुति में साशवत जोशी और पदमिनी पाणिग्रही ने भी अपनी प्रस्‍तुति से सब का मन मोह लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular