HomeMarqueeअमित शाह के राजधानी आगमन के चलते सोमवार तक स्थगित कर दिया...

अमित शाह के राजधानी आगमन के चलते सोमवार तक स्थगित कर दिया गया,चेकिंग अभियान

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA—— 

चेकिंग अभियान की दूसरे ही दिन टांय-टांय फिस्स, अमित शाह की सेवा में लगी ट्रैफिक पुलिस
सोमवार तक कर सकते हैं मनमानी


लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार से शुरू हुआ यातायात अभियान शनिवार को ही दम तोड़ चुका है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यातायात नियमों के उलंघनों पर चिंता जताने के बाद पूरे प्रदेश में शुक्रवार से विशेष रोस्टर बना कर चेकिंग अभियान चलाया गया था। पर अमित शाह के राजधानी प्रवास के कारण सोमवार तक आप आराम से यातायात नियमों की अनदेखी कर सकते हैं।


हालांकि कर्मियों और अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए अभियान के शुरुआती दौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शिथिलता बरती गई। सुबह 11 बजे से यातायात अभियान के तहत पहले दिन हेलमेट चेकिंग होनी थी परंतु दोपहर बाद ये अभियान चलाया गया और शाम होते होते बड़ी संख्या में चालान काटे गए।


जोर शोर से शुरू हुए अभियान की शनिवार को ही टांय-टांय फिस्स हो गयी है। अभियान के तहत दूसरे दिन शनिवार को सीट बैल्ट चेकिंग अभियान चलाया जाना था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राजधानी आगमन के चलते लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को उनकी सेवा में लगा दिया गया है और यातायात अभियान को अमित शाह के राजधानी प्रवास के चलते सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है। अब मंगलवार से दुबारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।


ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने पर अलग ही नजारा देखने को मिला। शनिवार को चेकिंग अभियान के तहत सीट बैल्ट चेकिंग होनी चाहिए थी परंतु लोग आराम से बिना सीट बैल्ट लगाए राजधानी के सबसे प्रमुख चौराहे से गुजर रहे थे। यहां एक और खूबसूरत पल कैमरे में तब कैद हो गया जब दूसरों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। हजरतगंज चौराहे से गुजर रही डायल 100 की गाड़ी में पुलिस वालों ने सीट बैल्ट नहीं लगा रखी थी। पुलिस को देख सेना भी कहां पीछे रहने वाली थी, सेना की जिप्सी से हजरतगंज चौराहे को पार कर रहे वर्दीधारी बिना सीट बैल्ट लगाए नजर आए।
हजरतगंज चौराहे पर फोटो क्लिक करते हुए जहां बिना सीट बैल्ट लगाए और बिना हेलमेट पहने हुए लोगों ने गुस्से का इजहार किया वहीं सीट बैल्ट लगाए हुए लोगों ने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए अभिवादन भी किया।
प्राइवेट गाड़ियों के अलावा कामर्शियल गाड़ियां भी बिना सीट बैल्ट लगाए निकलती दिखाई दी। हालांकि हेलमेट की चेकिंग शनिवार को नहीं होनी थी, शायद इसी वजह से बहुत सारे लोगों ने सुरक्षा को ताक पर रखते हुए हेलमेट से परहेज किया हुआ था।

कुछ एक कार सवारों को छोड़ कर ज्यादातर लोग बिना सीट बैल्ट लगाए निकल रहे थे जिससे पता चलता है कि राजधानीवासियों को अपनी सुरक्षा को लेकर कितनी चिंता है।

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular