Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUncategorizedअधेड़ युवक ने बनाया मासूम को अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

अधेड़ युवक ने बनाया मासूम को अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । जहां एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करते है तो वही दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों से रेप जैसी वारदातें थमने का नाम नही ले रही है । ऐसी घिनौनी वारदातों को अंजाम देने वाले लोग मासूम बच्चियों को भी नही छोड़ रहे है । ये कोई पहला मामला नही है मासूम बच्चियों से रेप जैसी वारदाते राजधानी में बाखूबी जारी है । ऐसा ही एक ताजा मामला लखनऊ के सआदतगंज सआदतगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला है । 
 

राशिद नामक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 6 वर्षीय मासूम बच्ची की अस्मत लूट ली । वारदात को अंजाम देकर राशिद मौके से फरार हो गया । जिसकी जानकारी पाते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पाते ही सआदतगंज इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी की शिनाख्त होते ही आरोपी युवक राशिद को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular