HomeMarqueeअधिवक्ताओं ने किया शताब्दी गेट पर प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने किया शताब्दी गेट पर प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने किया शताब्दी गेट पर प्रदर्शन
कानपुर महानगर। इलाहाबाद में हुई अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में कानपुर कचेहरी शताब्दी गेट के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा आज अधिवक्ता सुरक्षित नही है। न्याय के लिए खडे होने वाले वकीलो के साथ समाज में ऐसा व्यवहार हो रहा है। सत्य का साथ देने वाले और बदमाशो के हाथ न बिकने वाले अधिवक्ताओं को मारा जा रहा है जिसपर बडी बात यह कि पुलिस का इस ओर शांत रवैया नगंवार गुजरता है।
कहा गया कि प्रशासन जब कोई घटना हो जाती है उसके बाद हरकत में आता है। कहा इस घटना मे भी कार्यवाही ठीक ढंग से न होने के कारण अधिवक्ताओं में रोष है और वह सभी इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। कहा पुलिस द्वारा अभी सूत्रों को नही पकडा गया है। सभी अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर जितेन्द्र शुक्ला, शिरोमणी शुक्ला, रिऋभ अवस्थी, अमित शर्मा, अमर, अमित बाजपेई, शरद शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular