23 मार्च से लखनऊ में भी सत्याग्रह अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे समर्थक
23 मार्च से दिल्ली में अन्ना जी का शुरू होगा सत्याग्रह आन्दोलन
होगा आर पार का सत्याग्रह, लोकपाल किसान हित व् चुनाव सुधार हेतु

जननायक अन्ना हजारे जी लोकपाल व् लोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति, किसान समस्या और चुनाव सुधार के लिए दिल्ली में 23 मार्च से सत्याग्रह करेंगे | अन्ना जी के सत्याग्रह को बल देनें के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अन्ना हजारे जी के समर्थक सत्याग्रह आन्दोलन करेंगे |
आज लखनऊ में अन्ना हजारे आन्दोलन के नेशनल कोर टीम मेम्बर श्री प्रताप चन्द्रा नें ये जानकारी दी, श्री प्रताप चन्द्रा नें कहा कि चुनाव सुधार से ही लोकतंत्र को मुक्त कराना संभव है जिसके तहत ईवीएम् मतपत्र पर प्रत्याशी की फोटो को ही चुनाव चिन्ह बनाया जाये जिससे न सिर्फ चुनाव चिन्हों की नीलामी बंद होगी बल्कि प्रत्याशी चुनाव जीतनें के बाद भी जनता के बीच रहनें को बाध्य होगा क्यूंकि आगे भी वोट उसे अपनें चेहरे को पहचान करानें से ही मिलेगा, इससे राजनीतिक भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा | नोटा को राईट टू रिजेक्ट की पावर देने और वोटों की गिनती टोटलाईजर मशीन से गिनती हो जिससे लोकतंत्र को प्रभावी बनाया जा सके | चुनावी प्रणाली में सुधार के बिना न तो राजनीतिक भ्रष्टाचार पे लगाम लग सकेगी और न ही जनहित में कार्य होगा क्यूंकि संविधान में पक्ष और पार्टी न होनें के बावजूद चुनावी खामी के कारण ही जनता की सरकार बनने के बजाये दल की सरकार बनती है इसीलिए सरकारें जनहित के बजाये दलहित में काम करती हैं |





