Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्टार्ट-अप बस यात्रा को हरी झंडी दिखाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

स्टार्ट-अप बस यात्रा को हरी झंडी दिखाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

join us-9918956492——————
लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में स्टार्ट-अप बस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप से हर किसी को जोड़ना है। टीम भावना हर क्षेत्र में सफलता का मंत्र है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप के लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का फंड रखा है।


योगी ने कहा, “हमने किसी धर्म, जाति के लिए काम नहीं किया है। गरीबों, बेरोजगारों, किसानों और महिलाओं के लिए काम किया है। हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई क्षमता होती है। हर व्यक्ति की प्रतिभा को निखारने की जरूरत होती है, स्टार्ट-अप इसी का माध्यम है।”
योगी ने कहा, “इससे पहले यह होता था कि वोट बैंक कैसे सुरक्षित होगा। राजनीति एक व्यवसाय जैसी हो गई थी, लेकिन हमारी सरकार ने इससे अलग हटकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। सरकार बनते ही बहुत-सी योजनाएं शुरू की गई हैं।”
योगी ने आगे कहा, “कूड़े का प्रबंधन कैसे किया जाए कि प्रदूषण भी कम हो और उससे ऊर्जा भी बनाई जा सके। इसके लिए तकनीक जरूरी है। लोग आज कूड़े से सड़क बना रहे हैं। अगर सड़क प्लास्टिक से बनेगी तो कभी खराब नहीं होगी। हमेशा के लिए गड्ढामुक्त हो जाएगी।”
योगी ने कहा कि जल्द ही स्टार्ट-अप एप भी लाया जाएगा। स्टार्ट-अप की समस्याओं के लिए कॉल सेंटर बनेंगे। उप्र शुरुआत करेगा तो देश शुरुआत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने देश का प्रधानमंत्री बनते ही कई योजनाएं शुरू की हैं। 
गौरतलब है कि स्टार्ट-अप यात्रा के तहत ये बस उप्र भर में जिला मुख्यालयों और मुख्य तहसील मुख्यालयों पर घूमेगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को रोजगार के अलावा, स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
इससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार में वृद्धि की जाएगी। 10 अक्टूबर तक ये यात्रा चलेगी और लखनऊ पहुंचकर खत्म होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular