आर.के.डी. फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में होगा स्कूल का शुभारम्भ
सोनभद्र। सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल में रावटसगंज सोनभद्र में एक स्कूल खोलने के लिए आर.के.डी. फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ गठबंधन किया है। स्कूल में विद्यार्थियों का नामांकन 30 जनवरी 2018 से शुरू होगा और सत्र का शुभारंभ अप्रैल 2018 से होगा। सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल भारत का एक साल बाद एक प्रतिष्ठित और के-12 स्कूल का सम्मानित ब्रांच है। इसके द्वारा बच्चों को एक अनूठा शैक्षणिक अनुभव प्रदान किया जाता है और इसे पारंपरिक मूल्यों के साथ एक आधुनिक परिदृश्य के रूप में सर्वश्रेष्ठ तरीके से परिभाषित किया जाता है। स्कूल के 99 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षाओ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और विभिन्न मीडिया द्वारा इसे भारत के क्षेत्र अंग्रेजी मीडियम स्कूल का दर्जा प्राप्त है।

इस अवसर पर कनक गुप्ता वॉइस प्रेसिडेंट सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल ने कहां हमारा मानना है कि समग्र शिक्षा का उद्देश्य अपने विद्यार्थियों को सभी कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि अपना संपूर्ण सामर्थ्य प्राप्त कर सकें। अपनी जड़ों में मूल सिद्धांत को बरकरार रखते हुए हमें अंतर्राष्ट्रीय मानसिकता को बढ़ावा देते हैं और विद्यार्थियों को 21वीं सदी के वैश्विक रूप में से जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करते हैं। हाल ही में हमें विभिन्न पुरस्कार भी मिले, जिनमे शामिल है फिनलैंड के शिक्षा मंत्री द्वारा बेस्ट स्कूल इन द वर्ल्ड इंडिया एजुकेशन कांग्रेस द्वारा बेस्ट स्कूल के 12 स्कूल इन इंडिया इत्यादि। इसके साथ ही हमें यूनिवर्सिटी ऑफ बाकर्ले द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले पहले भारतीय स्कूल होने का गौरव प्राप्त है। मुझे पूरा भरोसा है कि रावटसगंज सोनभद्र का स्कूल भी इसी राह पर चलेगा।
हम हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। जैपुरिया पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से तैयार किया गया है। इसमें अमेरिका, स्वीडन, फिनलैंड कोरिया और जापान की अच्छी बातों को शामिल किया गया है। और साथ ही यह एनसीईआरटी और सीबीएसई द्वारा अनुशंसित मार्गदर्शक के भी अनूप है हमारा मानना है कि सांस्कृतिक और शैक्षिक पहलुओं में संतुलन पर जोर देने के लिए स्थानीय शिक्षकों का संयोजन जरूरी है हम शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण मुहैया कराते हैं इसके साथ ही स्कूल के प्रत्येक कार्य की निगरानी नई दिल्ली में हमारे कारपोरेट ऑफिस द्वारा की जाती है हमारा मानना है कि उच्च शिक्षा खोज प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों में हमसे श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हैं यह सभी बच्चों को वह बनने में मदद करेंगे जो वह बनना चाहते हैं और इससे वह वाकई में अपने मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि जैपुरीया द्वारा रावटसगंज सोनभद्र के बच्चों को बेहतर जीवन के लिए तैयारी करने की एक विनम्र शुरुआत दी जा रही है और उम्मीद है कि इस प्रयास के लिए सभी के सहयोग और शुभकामनाओं की बदौलत हम हर जगह गुणवत्ता शिक्षा की पेशकश कर पाएंगे। रावटसगंज सोनभद्र में एक विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थान की पेशकश की जा रही है और हम श्री जैपुरीय जी और नई दिल्ली के कार्पोरेट ऑफिस की पूरी टीम का आभारी है, जिन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए हम पर भरोसा किया। उनके मार्गदर्शन में रावटसगंज सोनभद्र स्कूल जल्दी शैक्षणिक क्षेत्र में शिक्षा का केंद्र बन जाएगा और यही मेरी शुभकामनाएं है हम केरल, बंगला, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और अन्य शहरों सहित देशभर से शिक्षकों का चुनाव कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस बेहद अनूठे स्कूल को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए हमारे पास उसकी शिक्षकों की टीम होगी। यहां पर उच्च शिक्षण उद्देश्यों का लक्ष्य साधा गया है स्कूल द्वारा किसी भी बच्चे को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा क्योंकि हम कमजोर बच्चों के लिए रेडियल क्लासेस का व्यवस्था भी करेंगे। पेरेंट्स को स्कूल के बाद बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्यूशन भेजने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

राजेश कुमार दुबे उर्फ राजन दुबे ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि इस गठबंधन में हम राष्ट्रीय स्तर पर जैपुरिया की विशेषज्ञता के साथ स्थानीय स्तर पर शिक्षा में अपने अनुसार विशेषज्ञता का लाभ उठाने में सक्षम होंगे हमें विश्वास है कि साथ मिलकर हम शानदार सफलता हासिल कर सकते हैं प्रारंभिक चरण में हम प्ले ग्रुप से पांचवी कक्षा तक के स्कूल प्रारंभ करेंगे और हर साल स्कूल में आगे की एक और कक्षा जुड़ती जाएगी स्कूल में प्रथम के अनुसार जैपुरिया के मार्गदर्शन के अंतर्गत होगी हमें स्थानीय स्तर पर उपयोग टीम को पाकर काफी खुशी हो रही है।
प्रवर्तकों के विषय में अक्सर ऐसा कहा जाता है कि यदि आप एक महान राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक शिक्षित समाज का निर्माण करें यह सिद्धांत के साथ हाउस ऑफ जैपुरिया आर के डी फाउंडेशन ट्रस्ट के शुभारंभ करने के लिए हाथ मिलाया है। इसका उद्देश्य शहर में कक्षा 12वीं तक की शिक्षा को एक नया स्तर पहुंचाना है जैपुरिया देश भर में एक अग्रणी नाम है। रमेश चंद्र दुबे, राबर्ट्सगंज सोनभद्र में एक बेहतर सम्मानित और अनुभवी बिजनेसमैन, लोकपरोपकारी और शिक्षा विभाग को प्रबंधित करने में 25 वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
https://www.youtube.com/watch?v=WtcgmgDd-64&t=51s





