जौनपुर नगर|आज शाही ईदगाह मछलीशहर पड़ाव पर सीओ सीटी ने अपने मातहतो संग पहुंच कर ईदगाह प्रागंण मे ईदगाह कमेटी के लोगो से मिलकर ईदगाह की सुरक्षा व नमाज के वक्त आने जाने वाले रास्तो से संबधित व्यवस्था पर कमेटी के लोगो से चर्चा की ।
इस मौके पर पूर्व सदर विधायक हाजी अफजाल ने सीओ को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मे आने जाने वाले नमाजी लोगो को तखलीफ न हो इस लिए रास्तो मे किसी प्रकार के जानवर ,कुत्ते ,गंदे जानवर,सांड,बैल ,भैस न आये इस पर प्रशासन खास इन्तेजाम करे।

पुलिस सिविल ड्रेस मे ऐसे लोगो पर नजर रखे जो किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने की मंशा रखते है,असामाजिक तत्वो पर कड़ी नजर रखने की हिदायत भी दी।
हाजी अफजाल ने बताया की चाँद रात के दिन रात मे चहारसु चौराहे से कोतवाली तीराहे तक महिलाओ बच्चों की जबरदस्त भीड़ होती है ।उस दिन प्रशासन खास सुरक्षा का इन्तेजाम करे।
ईद के दिन शाही ईदगाह मे नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ती है।
पूर्वांचल की सबसे बड़ी ईदगाह जौनपुर की शाही ईदगाह है।
सीओ सीटी ने अपने मातहतो संग चारो तरफ घूम कर ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा,
और ईद के दिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी शोएब अच्छु खान ,डा ए ए जाफरी,हाजी इमरान, रियाजुल हक,तारीक इकबाल इत्यादि लोगो मौजुद रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





