ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता लापता
निगोहाँ कस्बे से सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हुयी नवविवाहिता,मायके वालो ने लगाया ससुरालीजनो द्वारा हत्या किये जाने की आशंका
निगोहाँ पुलिस नवविवाहिता को खोजने की बजाय गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी,मायके वालो ने लगायी बेटी को खोजने के लिये मोहनलालगंज सीओ से गुहा

मोहनलालगंज।निगोहां कस्बे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता चार दिन पहले लापता हो गयी। मायके पक्ष के लोगों ने निगोहां थाने पहुँचकर हगांमा करने के साथ ससुरालीजनो द्वारा बेटी को आये दिन प्रताङित करने व दहेज की माँग को लेकर बेटी को गायब कर हत्या किये जाने की आशंका जताते हुये कार्यवाही की माँग की लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पीङित पिता को चलता कर दिया ओर नवविवाहिता को तलाशने की बजाय हाथ पर हाथ घर कर बैठ गयी।वही निगोहाँ पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज पिता ने मोहनलालगंज सीओ के कार्यालय में शिकायत कर ससुरालीजनो पर कङी कार्यवाही व बेटी को तलाशने की गुहार लगायी।सीओ ने निगोहाँ एसओ को नवविवाहिता को तलाशने के साथ ससुरालीजनो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये है।

उन्नाव जनपद के कालूखेड़ा गांव निवासी दिलीप गुप्ता ने सीओ कार्यालय में दिये गये प्रार्थना पत्र देते हुये बताया उन्होने अपनी बेटी नेहा गुप्ता (20 वर्ष) का विवाह डेढ़ माह पूर्व 27 अप्रैल को निगोहां कस्बे के रहने वाले श्री कांत गुप्ता के बेटे आदित्य गुप्ता के साथ किया था। कुछ दिनों बाद ही पति आदित्य, ससुर श्रीकांत, जेठ अमित व जेठानी सरला ने अतिरिक्त दहेज की माँग कर उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने लगे थे।पीड़ित पिता ने बताया कि बीते सोमवार को दामाद आदित्य ने फोन करके बताया कि इनकी बेटी कहीं चली गयी है और फोन काट दिया ।

सूचना पाकर पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचें तो देखा कि ससुरालजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित पिता ने बेटी व ससुरालजनों के बारे में काफी खोज बीन की लेकिन कोई पता न चल सका।जिसके बाद परिजनो के साथ सोमवार की रात निगोहां थाने पहुंच कर ससुरालजनों द्वारा बेटी को गायब कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की लिखित तहरीर दी।पिता का आरोप है निगोहां पुलिस ने उक्त ससुराल जनो को बुलाकर पूछताछ की और उस पर दबाव बना कर लापता होने की तहरीर लेकर उसे चलता करने के साथ बेटी नेहा को तलाशने की बजाय हाथ पर हाथ धर के बैठ गयी।पीङित पिता ने सीओ से ससुरालीजनो के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के साथ बेटी को तलाशने की गुहार लगायी।सीओ आर के शुक्ला ने निगोहाँ एसओ चैपियन लाल को नव विवाहिता को तलाशने के साथ ससुरालीजनो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





