HomeMarqueeसरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज महिला ने किया यह काम

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज महिला ने किया यह काम

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने महिला से नगदी समेत जेवर हड़पे
मोहनलालगंज निगोहा के रंजीत खेडा गांव की एक महिला से गांव के युवक ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर तीस हजार रुपये सहित महिला के लाखों के जेवर तक ले लिए और जब नौकरीं न लगने पर जेवर पैसे मांगे तो युवक महिला से मारपीट कर महिला को बदनाम करने की धमकी देने लगा।जिसके बाद महिला ने रविवार को निगोहा थाने पर अरोपति के ख़िलाप मुकदमा दर्ज कराया है।
रंजीत खेडा गांव की रहने वाली रेनू ने बताया कि गांव के ही रहने वाले टिंकू का उसके घर आना जाना था।
दो माह पूर्व  टिंकू ने उसे कम पैसों में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर वह अपने घरवालों को बिना बताए टिंकू को 10 हजार रुपए दिए फिर कुछ सफ्ताह के बाद युवक टिंकू ने महिला से और रुपये की मांग की इस पर महिला ने उसे 20 हजार रुपये और दिए । उसके कुछ दिन बाद युवक द्वारा और पैसों की मांग की जाने लगी इस पर महिला ने और पैसे न होने की बात कही जिस पर युवक महिला को धमकी देने लगा कि और पैसा दो नही तो तुम्हे बदनाम कर देंगे जिसके बाद युवक उसे डरा धमकाकर कर उसे एक लाख से अधिक रुपये के सोने चांदी के जेवरात  ऐंठ लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी महिला की नौकरी नही लगी। जिसके बाद जब महिला ने युवक से कहा तो युवक ने फिर और पैसों की मांग करने लगा। महिला को ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद वह निगोहां थाने पर युवक के विरुद्ध जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर निगोहां ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है युवक की तलाश की जा रही है।
राघवेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular