उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तात्कालिक प्रभाव से श्री समीर अपर जिला अधिकारी (भू /अ) कानपुर नगर को जनहित में स्थानांतरित करती हुए नगर आयुक्त नगर निगम वृंदावन मथुरा के पद पर एतद् द्वारा तैनात करते हुए श्री समीर को उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा का अतिरिक्त कार्यभार भी प्रदान किया गया है

उक्त अतिरिक्त कार्य के लिए श्री समीर को कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ अनुमन्य नहीं होगा श्री समीर प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बगैर दिनांक 10 मई 2018 को नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे तथा कार्य प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराएंगे यदि निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है तो नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।






