Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमस्याएं तो है लेकिन समाधान किसी का नहीं

समस्याएं तो है लेकिन समाधान किसी का नहीं

समस्याये तो है लेकिन समाधान किसी का नही
कानपुर महानगर। समाजवादी पार्टी नगर की एक बैठक दलेेल पुरवा में एक बैठक के दौरान आगामी चुनावी रणनीत पर चर्चा करते हुए विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर अखिलेश सरकारी की उपलब्धियों को बताते हुए मौजूदा सरकार में आम जनमानस को होने वाली परेशानियों पर चर्चा की गयी।
इस दौरान वक्ताओे ने कहा कि आज आम जनमानस के प्रति भाजपा का उदासीन रवैया लोगो की परेशानी बढा रहा है। शहर के विकास कार्य ठप्प पडे है। चारो तरफ शहर खुदा पडा है, कई क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है और शहर गंदगी के नाम पर नाम रोशन कर रहा है। इस अवसर परदलेलपुरवा के मो0 इरफान को वरिष्ठ नेता व पार्टी महासचिव आरएस  यादव की संस्तुति द्वारा पार्टी की नगर कार्यकारिणी से जोडते हुए उन्हे सदस्य बनाया गया है। मो0 इरफान ने कहा कि शहर मे अनेको समस्याएं है लेकिन हल किसी का नही हो रहा है। सरकार अपनी कामयाबी का ढिढोरा पीट रही है। आने वाले समय में नगर की जनता इसका जवाब जरूर देखी। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी, सपा पार्षद दल नेता हाजी सुहेल अहमद, पूर्व पार्षद मो0 सारिया, वार्ड अध्यक्ष ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular