अखिलेश यादव का बयान-जब मैं दूसरे दलों की रणनीति को समझने की कोशिश करता हूं तो समझ आता है कि ये मैनेजमेंट का चुनाव है और अब सपा भी इस रणनीति में बीजेपी को हराने का काम करेगी ।
कांग्रेस की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा कि शायद हमारी पार्टी के लोग गए होंगे ।
बॉर्डर पर जवानों के शहीद होने के मुद्दे पर कहा कि पहले फौज फेंसिंग के अंदर खड़ी रहती थी, लेकिन बीजेपी की सरकार ने अब फौज को फेंसिंग के बाहर LOC पर खड़ा कर दिया है, अगर वहीं खड़ा करना है तो LOC पर ही फेंसिंग कर दें ताकि जवानों को बेवजह अपनी शहादत ना देनी पड़े ।

यूपी बोर्ड के टॉपर्स के चेक बाउंस होने पर कहा कि सरकार बताएं कि आखिरकार जनता का पैसा कहां जा रहा है, खातों में क्यों पैसा नही है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक की।बैठक में कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद रही ।
इस बैठक में कन्नौज से खुद अखिलेश ने चुनाव लड़ने का एलान किया है।
प्रदेश मुख्यालय पर कन्नौज के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश ने बैठक की। अखिलेश यादव ने कहा कि वह प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। लोकसभा की सीट चाहे जिसके खाते में जाए ,लेकिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वह अपना बूथ जिताएंगे। इसके लिए मैं सभी लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करूंगा ।
अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि भाजपा को हराकर इस बार देश को नया प्रधानमंत्री देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार डिंपल कन्नौज लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। भाजपा हम पर परिवारवाद का आरोप लगाती है । मैं अपना परिवारवाद खत्म कर रहा हूं और भाजपा भी अपना परिवारवाद खत्म करें। अखिलेश ने कहा कि मैं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा और नेताजी मैनपुरी से लड़ेंगे। हम लोग सब मिलकर नेताजी को मैनपुरी से भारी मतों से चुनाव जीताएगे।
सतीश संगम की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





