जौनपुर/बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मंगलवार की सुबह ट्रक व बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार 5 लोग घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बोलेरो श्रद्धालुओ द्वारा बुककर के मलिकपुर (चांदा) से विंध्याचल को दर्शन के लिए जा रहे थे। जिसमें कुल 5 लोग सवार थे। जैसे ही सिंगरामऊ बाजार गली के पास पहुंचे थे। तभी जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे बोलेरो में सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





