शक्ति स्वरूपा सम्मान पाकर गौरवांन्वित हुईं नारी शक्ति
रजत श्री फॉउंडेशन ने आयोजित किया सम्मान समारोह
भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा का कार्य कर रहीं 21 महिलायें हुईं सम्मानित

कानपुर महानगर। समाजसेवा में अग्रणी संस्था रजत श्री फॉउंडेशन ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “शक्ति स्वरूपा” सम्मान समारोह आयोजित किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में भिन्न- भिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट सेवा के कार्य कर रही 21 नारी शक्तियों को “शक्ति स्वरूपा” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर जनहित में कार्य कर रही नारी शक्तियों ने अपने आपको गौरवांन्वित महसूस किया।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में लाजपत भवन ऑडिटोरियम मोतीझील में आयोजित “शक्ति स्वरूपा” सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पाण्डेय रहीं। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महापौर ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गणेश वंदना के साथ शुरू हुये भव्य कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री दीप्ती सिंह और कोषाध्यक्ष अनीता सिंह ने आये हुये अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सम्मान समारोह में सम्मानित की गई महिलाओं में सरिता दुबे महिला उद्यमी, डॉ0 मंजुलिका बाजपेई चिकित्सा क्षेत्र, रेखा पचौरी प्रबंधन शिक्षा, डॉ0 बनकुमारी सिंह (बिंदु जी) वरिष्ठ समाज सेविका एवं डायरेक्टर शुभांजली अवार्ड-2018, डॉ0 लता कादम्बरी कवियत्री एवं लेखिका, बिंदु निगम चार्टड एकाउन्टेंट, पूनम द्विवेदी राजनैतिक क्षेत्र, कंचन गुप्ता बुटीक व्यवसायी, आँचल दुबे, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डॉ0 नीरजा श्रीवास्तव विज्ञान क्षेत्र, रीटा वर्मा एंकर, रेनू सिंह चंदेल फिल्म क्षेत्र, सौम्या गुप्ता नृत्य क्षेत्र, सीमा घोष खेल कूद क्षेत्र, नेहा बाजपेई फैशन डिजाइनर/ कोरियोग्राफर, चारु त्रिपाठी सौंदर्य प्रशिक्षण, रजनी विज कुकिंग शेबा मैथू रेडियो जॉकी/ रेड एफ0एम0, डॉ0 मीनाक्षी अनुराग सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जागरूकता सहित अपने हुनर द्वारा गायन क्षेत्र में शानदार प्रस्तुतियों से शहर का नाम रोशन कर रहीं शिवी शुक्ला सहित सभी को सम्मान बैच लगाकर शाल, मोमेंटो और शील्ड देकर “शक्ति स्वरूपा” सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायिका नीलिमा कटियार, विधायिका कमलरानी वरुण, भावना सिंह, रीता शास्त्री, अनीता गुप्ता, नमिता कटियार, नेहा शर्मा, नेहा निगम, मनप्रीत कौर, नीलम जायसवाल, आशा खण्डेलवाल, सपना दुबे, रजत श्री फॉउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री दीप्ती सिंह (एडवोकेट), उपाध्यक्ष भावना अदंलखा, कोषाध्यक्ष अनीता सिंह, संगठन मंत्री नेहा जायसवाल, सह-महामंत्री विनोद सिंह, अनीता शुक्ला, दीपिका शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





