विश्व पर्यावण दिवस को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
तैयारियों को लेकर डीएम दिखे सख्त, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
कानपुर महानगर। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के मौके पर जनपद कानपुर नगर के 40 ग्रामों को जो गंगा नदी के किनारे स्थित है इन सभी घाटों को ‘प्लास्टिक मुक्त तथा स्वच्छ बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी 5 मई को इन्हे घोषित करेंगे। अपने माता पिता के नाम से स्मृति वन पार्को को गोद लेकर बनाये इसमें इसके लिए वन विभाग देखा वृक्ष जिसके लिए नगर निगम के 150 खाली पड़े पार्को को गोद लेकर लोग कराये वृक्षारोपण।महेश मेघानी ने अपने पिता जी की स्मृति में 5 लाख रुपये वन विभाग को दान दिया। परिवर्तन संस्था ने सरसैया घाट को गोद लिया हैइनके द्वारा साफ सफाई तथा पालीथिन मुक्त घाट के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। एडवोकेट एसोसिएशन ने भी गुप्तारघाट को लिया गोद।समस्त ग्राम पंचायतों में पालिथिक एकत्रित कर कराया जायेगा निस्तारण।जे 0 सी 0आई 0 कम्पनी जिला प्रशासन को देगी कपड़ो के झोले जिसे सब्जी मंडियों में दिया जायेगा सब्जी मंडियों में नही स्तेमाल हो प्लास्टिक थैलिया इसके लिए अभियान चलाकर 50 हजार रुपये तक का किया जायेगा चालान। लोग घरों से झोला लेकर चलने की आदत डालें इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना जरूरी। “सब्जी लेने जब भी जाए कपड़े का झोला रहे पास”। मंदिरों में महंतों द्वारा प्लास्टिक के स्तेमाल न करने की अपील की जायेगी कि सभी लोग पालिथिन का प्रयोग न करें मंदिरों में स्लोगन लिखा हो क्या आप इस पाप के भागीदार है, ” प से पालीथिन प से पाप ” बाल भवन में 4 जून को 2700 बच्चो की करायी जायेगी आर्ट , निबन्ध प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तथा तृतीय आने वाले बच्चो को मुख्यमंत्री जी करेंगे पुरस्कृत। प्रतियोगिता में वर्ष 4 से 20 वर्ष तक के बच्चे करेंगे प्रतिभाग सब्जेक्ट होगा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दूर परिणाम,कैसे हो प्लास्टिक मुक्त ,प्लास्टिक से पर्यावरण में होने वाले दुष परिणाम। इन पेंटिंग को कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनी में लगाया जायगा जिसे 5 जून को मुख्यमंत्री जी देखेंगे।

उक्त जानकारी आज जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभगार में आयोजित गंगा किनारे पालीथिन मुक्त कराने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु 5 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करते हुए दिये।उन्होंने उपस्थित विभिन्न संगठनों से आए प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक इसके प्रयोग हेतु सभी को इस महा अभियान में सहभागिता करनी है औऱ पालीथिन मुक्त वातावरण बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना है कि हमे जो भी कार्य्रकम, शादी या अन्य कार्य्रकमो में पालीथिन का प्रयोग नहीं करना है बीन पालीथीन के कार्य्रकम सम्पादित कराना है। जिन लोगो द्वारा पॉलीथिन प्रयोग बिना कार्य्रकम सम्पादित किया उन्हें जिला स्तर पर मैं सम्मानित करूंगा। गेस्ट हाउस एसोसिएशन के प्रतिनिधयों से निर्देश करते हुए कहा कि गेस्ट हाउसों में होने वाली शादी में कागज तथा थर्माकॉल के ही गिलासों का स्तेमाल हो इस सुनिश्चित कर ले। घाटों में स्टील के गिलास य कागज के गिलास से दूध चढ़ाये।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ कार्य्रकम कानपुर नगर के विश्व विद्यालय के ऑडिटोरियल में मनाया जायेगा। इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा किनारे बसे कानपुर जनपद में ग्रामो को प्लास्टिक मुक्त बनाने व मोक्षदायिनी गंगा को निर्मलाकरने के अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण का किया जायेगा। प्लास्टिक मुक्त घाटों के होने से न सिर्फ गंगा नदी का ईको-सिस्टम बेहतर होगा, बल्कि शहर की सामान्य स्वच्छता में भी सुधार परिलक्षित होगा। इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों से आज सुझाव लिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक सभी लोगो की सहभागिता नही होगी तब तक कोई भी कार्य सम्भव नही है इस हेतु उन्होंने ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि गंगा हमारी धरोहर है, हम सभी को मिल कर इसमे गन्दगी, पालीथिन नही डालने है, इसके लिए सभी को संकल्प लेना है की न गन्दगी डालेंगे और न ही दूसरों को डालने देंगे अच्छे कार्य के लिए हमे दुसरो को टोकने की आदत डालनी है तभी सभी के सहयोग से पवित्र पावनी माँ गंगा साफ रहेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि किसी को भी पेड़ लगाने हो तो वह डीएफओ कानपुर नगर से बात कर ले सकते है इसके लिए 07839435162 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने निर्देशित कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता हेतु वाल पेंटिंग कर लोगो को जागरूक करे। जिलाधिकारी ने समस्त थानों में साफ़ सफाई रखने हेतु डस्ट बिन दिए है जो आज शाम तक सभी थानों में भेज दिया जायेगा। उन्होंने जीआईसी चुन्नीगंज में आर्बोरेटम(वनस्पतिवाटिका) बनाने के निर्देश उद्यान विभाग के अधिकारी को दिये तथा सभी तहसीलों तथा ब्लाकों में भी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने केडीए,नगर निगम उद्यान विभाग, आवास विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपनी खाली पड़ी भूमि पर वृहद वृक्षारोपण कराये तथा कटरी के खाली क्षेत्रो में भी वृक्षारोपण कार्य कराया जाये। उन्होंने समस्त उधमियों से प्लास्टिक मुक्त इंस्डट्रीयर एरिया बनाने हेतु निर्देशित किया तथा अपने खाली पड़े पार्को में वृक्षारोपण भी कराये। एक कर्मचारी एक से कम एक वृक्ष अवश्य लगाये। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से इको क्लब स्थापित कराने के निर्देश दिये तथा स्कूल कालेजों में बच्चो से वृक्षारोपण भी कराया जाए के निर्देश दिए।
लखनऊ से आए सजीवश्रीवास्तव ने बताया कि पर्यावरण दिवस मनाने हेतु जनपद कानपुर नगर में 1 जून से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजना किया जायेगा जिसके क्रम में 1 जून को कल्याणपुर के प्रतापपुर हरिगाव में स्तानीय लोगो के सहयोग से प्लास्टिक के प्रयोग न करने, गांव को खुले में शौच मुक्त करने के विषय में जानकारी दी जायेगी। 2 जून को सुबह 8 बजे परमट घाट की सफाई की जायेगी। 4 जून को बालभवन में 2700 बच्चो की पर्यावरण, पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाली समस्या विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा, 5 जून को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गंगा हरितिमा अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जायेगा,16 जून को बिठूर घाटों की सफाई की जायेगी, 23 जून को सरसौलबिपौसी में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, 26 जून को वाजितपुर में गोष्टी का आयोजना किया जायेगा जिसमे विभिन्न कार्य्रकमों के माध्यम से लोगो को पॉलीथिन मुक्त तथा गंगा हरितिमा अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा बनाने के लिए जागरूक किया जायेगा।
इस पुरे कार्यक्रम में एन० सी० सी ०, युवा कल्याण विभाग, सिविल डिफेंस तथा अन्य विभागों की सहभागिता अवश्य ले।
बैठक में लखनऊ से आए संजय श्रीवास्तव मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) लखनऊ, पंकज मिश्रा मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता ) लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद, अपर जिलाधिकारी नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीपीआरओ,पलूशन कंट्रोल बोर्ड आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





