विधि-विभाग का प्रादेशिक सम्मेलन होगा लखनऊ मे
उत्तर-प्रदेश कांग्रेस (विधि-विभाग) द्वारा दिनांक 26 मई, 2018, दिन (शुक्रवार), अपराह्न 03:30 बजे, लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, नेहरू भवन, 10-मॉल एवेन्यू (मीडिया कक्ष) में एक अति महत्वपूर्ण बैठक, श्री गंगा सिंह जी, प्रदेश-अध्यक्ष (विधि-विभाग) के नेतृत्व में आयोजित की गई है जिसमे मुख्य-अतिथि व अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, अखिल भारतीय कांग्रेस विधि-विभाग के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर श्री विपुल माहेश्वरी जी (एड्वोकेट), मा. नेता उत्तर प्रदेश विधान परिषद (कांग्रेस) श्री दीपक सिंह जी और पूर्व गृह-मंत्री उ.प्र. श्री राम कृष्ण द्विवेदी जी आदि शामिल होंगे।

विधि -विभाग के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि देश और प्रदेश की कानून-व्यवस्था , महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार और शोषण, अधिवक्ताओं की असुरक्षा और उनकी हत्याएं, अधिवक्ताओं की जीवन सुरक्षा, बीमा, वेतन एवं किसानों की दुर्दशा जैसे तमाम विषय चर्चा के प्रमुख बिंदु होंगें ।
सम्मेलन में अनुशासन समिति के अध्यक्ष फजले मसूद, मानवाधिकार के बी एन त्रिपाठी, आर टी आई के अध्यक्ष यासीन अब्बास, सोसल मीडिया के अच्छूल एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ जियाराम वर्मा शामिल होंगे।

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





