विद्यालय में किया गया बच्चों का उत्साहवर्धन
कानपुर महानगर। आजादनगर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत शुक्ल ने बताया ग्रेपलिंग खेल के माध्यम से बच्चियां सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।देश, प्रदेश व जिले के साथ विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उप प्रधानाचार्य विनोद शुक्ला, संजीव चतुर्वेदी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय खेलाध्यापिका कु विनीता यादव ने अपना सहयोग प्रदान किया।

शिविर समापन का संचालन नेशनल रेफ्री व ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के महासचिव सुनील चतुर्वेदी ने किया।
डॉ आलोक श्रीवास्तव जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, अद्भुत वक्तव्यों, प्रसस्ति पत्र, के साथ समाप्त हुआ शिविर। ग्रेप्पलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव जी द्वारा ग्रेप्पलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों सुनील चतुर्वेदी महासचिव दुर्गेश्वर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष विनीत सिन्हा संयुक्त सचिव मधु शर्मा दामिनी शुक्ला का शिविर में बेहतरीन योगदान हेतु धन्यवाद प्रकट किया। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज प्रावधान में दीप प्रज्वलन कर, वन्दे मातरम व बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर शिविर का समापन किया गया। इस दौरान ग्रेप्पलिंग एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत शुक्ल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





