join us-9918956492——————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————-
गोरखपुर । सीएम सिटी में विकास की रफ्तार इतनी तेज है कि यहां सरकारी अस्पताल का प्राइवेट वार्ड होटल के कमरे में तब्दील हो गया है।

हम बात कर रहे हैं नेताजी सुभाष चंद बोस जिला चिकित्सालय की जहाँ दुर्व्यवस्था अपने चरम पर है। हालत यह है कि यहां प्राइवेट वार्ड को होटल के रूम की तरह प्रयोग किया जा रहा है।

जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड नंबर 6 में ताला लगा हुआ है। जब इस वार्ड से सम्बंधित बीएसटी देखी गई तो पता चला कि कमरा नम्बर 2 पिछले 28 नवम्बर से बुक है और यहां समुदायिक स्वस्थ केंद्र कैम्पियरगंज पर कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने हर्निया के ऑपरेशन के लिये कब्जा कर रखा है और पिछले लगभग 19 दिनों से प्राइवेट वार्ड के इस कमरे पर उसका निजी ताला लगा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां प्राइवेट वार्ड के लिए मरीजों की वेटिंग चल रही है । ऐसे हालत में अस्पताल के एक कमरे पर स्वास्थ विभाग के ही एक कर्मचारी का कब्ज़ा यहां की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। इस संबंध में एसआईसी डॉ0 राजकुमार गुप्ता का कहना है कि अगर ऐसी बात है तो जांच के बाद सम्बन्धित कमरे पर लगा ताला तोड़ा जाएगा।
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





