JOIN US-9918956492——————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————-
विकास खंड मलिहाबाद के परिषदीय विद्यालयों की क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार समारोह के साथ समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मलिहाबाद अरुण कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा की उपस्थिति में बच्चों को पुरस्कार वितरित किये।

दूसरे दिन विशेष प्रदर्शन में रूसैना और मलहा में साँसे रोक देने वाला जोरदार मुकाबला हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए रूसैना विजेता बना। प्राथमिक में पचास मीटर बालक दौड़ में हुजैफा महमूद नगर बालिका वर्ग में सुमन कसमंडी कला विजेता बने।

ऊँची कूद जूनियर वर्ग में नसरीन लंबी कूद में दीपक तथा प्रियंका ने बाजी मारी। अवधेश कुमार फहीम बेग ने प्रतियोगिता के समापन समारोह में अपने शानदार संचालन से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। हमारे संवाद दाता ने बताया की पिछले दस दिनों से मैदान पर अवधेश कुमार और खेल अनुदेशकों विजय मनीष अभय गाजी जितेंद्र शुशील देवेन्द्र इन्द्रेश आदि नेकड़ी से मैदान को दुल्हन की तरह सजा दिया। मलिहाबाद में कोई आयोजन हो उसको सफल बनाने में अवधेश और फहीम हमेशा पूरा योगदान देते दिखाई देते है। इस अवसर पर विमला चंद्रा फहीम बेग सत्यप्रकाश पांडे जय शंकर मिश्रा शालिनी मिश्रा चैताली यादव वीरेंद्र कुमार अमिता गुप्ता चंद्र किरण संतोष धीरेन्द विजय मनीष अभय गाजी रेहान उमैर धीरज अकील फरीद सायब मनोरमाँ मिश्रा जुगुल किशोर त्रिपाठी,वीरेंद्र आजाद अजय दीक्षित शशि प्रभा सिंह ममता त्यागी अर्चना वर्मा प्रमिला सिंह राधिका देवी वंदना तिवारी मनोज सुक्ला शिक्षको सहित भारी संख्या ने जनमानस ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट—————
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





