वाहन चेकिंग कर काटा चालान दिया निशुल्क हेलमेट
कानपुर महानगर। पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार के निर्देश पर शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने बताया कि जो दुपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के पाए गए। उनका चालान किया गया। कुछ वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। और वही सामाजिक संगठन हिंदू हित एवं कल्याण फाउंडेशन ने पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार के द्वारा उन दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट निशुल्क दिए।

जिनका चलाना या जुर्माना किया गया था। पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियम आम जनता की हितों के लिए होते हैं। और इन नियमो को सभी को पालन करना चाहिए। वही जानकारी देते हुए मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था हिंदू हित एवं कल्याण फाउंडेशन का यह उद्देश्य है। कि हेलमेट ना पहनने से मार्ग दुर्घटनाओं में जिन लोगों की मौत होती है। उनका परिवार भी उस मौत के बाद कहीं ना कहीं टूट जाता है और जिस घर का चिराग बुझता है। उसका दर्द उस परिवार के सदस्य ही जानते हैं कि उनके दिल पर क्या बीती है। जब आपको निशुल्क हेलमेट मिलेगा तो फिर वाहन चालक हेलमेट जरूर पहने का यह दो दिवसीय कार्यक्रम चलाया गया था जिसका आज समापन किया गया है और आगे भी समाज हित के कार्यक्रम हमारी संस्था करती रहेगी। मुख्य रुप से उपस्थित एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार, गुलाब वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, हिमांशु दीक्षित, सत्यवान सिंह, मनोज, अजय वीर आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





