वसूली करने वाले दबंगो पर मेहरबान काकादेव पुलिस
काकादेव पुलिस के संरक्षण में हो रही ठेलेवालों से जमकर वसूली, पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही
डीजीपी के ट्वीटर पर आदेश होने के बाद भी पुलिस ने नही लिया कोई एक्शन
कानपुर नगर, पूरे शहर में सडको के किनारे व फुटपाथ पर लगने वाली अस्थाई दुकानो, ठेलेवालो को स्थानीय गुण्डो से रूबरू होना पडता है, बिना पैसा दिये किसी जगह पर कोई ठेला नही लग पाता। कई स्थानो पर यही काम पुलिस द्वारा भी किया जाता है। आज शहर के सभी मुख्य चैराहो में लगने वाले ठेले से अवैध वसूली की जा रही है। इसी प्रकार थाना काकादेव क्षेत्र के काली मठिया के आस-पास रंगदारी वसूलने वाले का पूरे क्षेत्र में आतंक व्याप्त है। यह दोनो भाई प्रत्येक अस्थाई दुकानदारो व ठेले वालो से अपनी दबंगई के बल पर प्रतिमाह एक हजार से लेकर तीन हजार रू0 तक वसूली करते है और इन्हे कहीं न कही थाने से भी संरक्षण प्राप्त है, शिकायत के बाद भी थाना स्तर से कार्यवाही न होना इस ओर साफ इशारा करता है। वहीं इन दबंगो को एक माननीय का भी संरक्षण प्राप्त है जिससे पुलिस इनपर हाथ नही डालती है।

शास्त्री नगर स्थित काली मठिया के पास चाट का ठेला लगाने वाले सुरेन्द्र वर्मा पुत्र स्व0 शिव प्रसाद का आरोप है कि वसूलीबाज बंधू राम कुमार दुबे व बटई बाबा बाजार में गरीब ठेलेवालो से जबरन प्रतिमाह के हिसाब से रंगदारी वसूलते है। रंगदारी न देने पर जमकर उन्हे मारते-पीटते भी है, जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना काकादेव कानपुर नगर में गुडडू गुप्ता की तहरीर पर इन वसूलीबाज भाईयों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत है परन्तु थाना काकादेव की पुलिस की शिथिलता के कारण इनकी गिरफ्तारी नही हो पाई है, जिस कारण वसूलीबाजो के हौसले बुलंद है। दिनांक 30 मार्च 2018 को जब सुरेन्द्र अपने घर का गेट लगवा रहा था इन वसूलीबाज भाईयों ने सुरेन्द्र से 50 हजार रू0 की मांग की और कहा कि अगर रू0 नही दोगे तो गेट नही लगने दिया जायेगा। कुछ ही देर बाद वसूलीबाजों ने 100 नं0 डायल कर थाना काकादेव की पुलिस बुला ली, पुलिस भी दबंगो के पक्ष में ही नजर आयी और पीडित का काम रूकवा दिया। दबंगो ने कहा कि यदि पैसा नही दोगे तो यही हाल होगा, तुम्हे पीटेगे भी तथा फर्जी मुकदमों में भी फंसा देगे। पीडित ने तत्काल थाना काकादेव में दबंगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किये जाने के लिए तहरीर सौंपी मगर मुकदमा नही लिखा गया जिसपर पीडित ने यू0पी0 पुलिस के ट्यूटर एकाउण्ट पर शिकायत दर्ज करायी। तत्काल यू0पी0 पुलिस के द्वारा स्थानीय थाने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी जारी हुए परन्तु एक माननयी के पुत्र के साथ वसूलीबाजो के सबंध होने के चलते थाना काकादेव की पुलिस ने पीडित का मुकदमा अभी तक दर्ज नही किया है। लगातार पीडित को दबंग बंधु धमका रहें है.

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





