JOIN US-9918956492—————————————————–
प्रदेश में बलात्कार की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है लेकिन वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। ऐसे में एक बार फिर उन्नाव जिले के रहने वाली लड़की के साथ गांव के ही दरिंदो द्वारा सामूहिक बलात्कार किया जाता है और प्रसाशन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है|

उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ के अंतर्गत ग्राम जसरापुर के रहने वाले दलित समाज के राजेश कुमार की पुत्री के साथ गांव के ही ठाकुर समाज में रह रहे नामजद दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया।
पीड़ित पिता राजेश कुमार का आरोप है कि पिछले वर्ष यानि 2017 में हथियारों से लैस होकर 2 बोलेरो गाड़ियों से उनके घर पर हमला बोल दिया तथा शिकायतकर्ती की पुत्री नीलू उम्र 16 वर्ष के साथ पांचो नामदर्ज व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया तथा प्रेमवती को बुरी तरह से मारा पीटा घर बार छोड़ने की धमकी दी कहा कि इसकी शिकयात कही की तो जान से मार देंगे इस घटना की शिकायत शासन/प्रशासन में की गई लेकिन आज तक इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं की गयी।
सतीश संगम की रिपोर्ट—————————————-
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





