लखनऊ। गोसाईगंज थाना द्वारा गठित पुलिस द्वारा अपराध शाखा के कर्मचारी के मदद से एक इनामी अपराधी गिरफ्तार हुआ है। जो अमेठी जिला के थाना जामो के शाहपुर रैशी का रहने वाला है.

राजधनी लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान में 25000 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से एक अदद मोबाइल फोन 500 रुपये नगद बरमाद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए लखनऊ एसएसपी ने बताया कि आईपीसी धारा 392 के तहत अभियुक्त मोहनलालगंज में अपने साथी के साथ मिलाकर 57000 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त अभियुक्त के पास से एक अदद देश पिस्टल 32 बोर मई 05 अदद कारतूस व घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद हुई है।

आगे बताया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलाकर हाइबे पर सवारियों को लिफ्ट के बहाने अपनी कार में बैठा कर तथा बैंकों से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों से लूट करता था।





