लाजपत भवन में हुआ एक्मे पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
– महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर इस दौरान हुई चर्चा
– पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कानपुर महानगर। शहर स्थित एक्मे पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव लाजपत भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। स्कूल की इस गुजैनी शाखा द्वारा आयोजित इस वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल रहे।
जहाँ कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश दीक्षित ने की वहीं इस मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्यनगर विधान सभा के विधायक अमिताभ बाजपेयी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका दिल मोहा।
वी नीड यू नाटक की प्रस्तुति करके उपस्थित जनमानस को यह संदेश दिया गया कि आज की भागमभाग जिंदगी में बच्चों को उनके माता पिता की जरूरत है न कि रुपयों और तोहफों की।
इस कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन मिश्र, प्रबंधक राजा प्रसाद पाण्डेय, प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना मिश्रा, आर्केस्टा की शानदार प्रस्तुति देने वाले मिंटू भट्ट और मन्नू भाई सहित स्कूल का सभी स्टाफ एवं कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट———————————-





