Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeरिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर जेवरात और पदर के साथ हजारों रुपए...

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर जेवरात और पदर के साथ हजारों रुपए की नगदी पार कर दी

कोतवाली की चन्द कदम की दुरी पर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर जेवरात और पदर के साथ हजारों रुपए की नगदी पार कर दी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली से चन्द कदम की दूरी पर बीती रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपये की नगदी, जेवरात व पदक पार कर दी पड़ोसी ने सोमवार की सुबह जब दरवाजा खुला देखा तो मकान मालिक को सूचना दी मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर कर पुलिस सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज कस्बे में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर रायबरेली लखनऊ हाईवे पर स्थित मकान रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह भदौरिया का हैं,। एक सप्ताह पूर्व वह महानगर, लखनऊ स्थित अपने मकान में परिवार सहित गए थे। सोमवार की सुबह जब पड़ोसी रमेश ने दरवाजा खुला देखकर इसकी सूचना रिटायर्ड इंस्पेक्टर को दी। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर पहुच कर देखा दरवाजों के व अलमारी के ताले टूटे हैं, अलमारी में रखे आठ पुलिस पदक, जेवरात व नगदी गायब है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular