Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeInternationalPresident Draupadi Murmu arrives in Timor-Leste

President Draupadi Murmu arrives in Timor-Leste

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में आज तिमोर-लेस्ते पहुंचीं। तिमोर-लेस्ते की राजधानी डिली में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की तिमोर-लेस्ते की यह पहली यात्रा है। डिली पहुंचने के फोटो राष्ट्रपति मुर्मू के एक्स हैंडल पर साझा किए गए हैं।

तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के अलावा स्थानीय बच्चों ने भारतीय तिरंगा हवा में लहराते हुए हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू डिली राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के निमंत्रण पर पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति मुर्मू डिली में अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनकी तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री के राला जानाना गुस्मो मुलाकात होनी है। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular