राज्य कर्मियों के लिए कल्याण निगम डिपो में  खरीदारी पर जी एस टी से छूट प्रदान  की जाए

0
124

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA——-
राज्य कर्मियों के लिए कल्याण निगम डिपो में खरीदारी पर जी एस टी से छूट प्रदान  की जाए

लखनऊ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य संयोजक जे एन तिवारी ने आज मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए कर्मचारी कल्याण निगम डिपो के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं पर जी एस टी रहित खरीददारी की सुविधा देने की मांग किया है l जुलाई 2017 से जीएसटी की दरें लागू हो जाने के बाद कर्मचारी कल्याण निगम डिपो में भी सामान महंगे हो गए l  पहले कर्मचारी कल्याण निगम डिपो में कर्मचारियों को कर मुक्त सामान खरीदने की सुविधा थी ,पर जीएसटी लागू होने के बाद यह सुविधा नहीं दी गई है, इससे कर्मचारियों का बजट असंतुलित हो रहा है l वैसे ही प्रदेश के कर्मचारी वेतन विसंगतियों को लेकर परेशान हैं,  उनके वेतन और भत्तों में संशोधन नहीं हो रहा है ,ऐसे में बाजार  दर् पर आवश्यक वस्तुएं खरीदने पर उनके बजट का संतुलन और भी बिगड़ रहा है l


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद  ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य कर्मचारियों के लिए जी एस टी रहित सुविधा कर्मचारी कल्याण निगम डिपो के माध्यम से वस्तुएं  वस्तुएं खरीदने पर लागू करने का अनुरोध किया है l पुरानी व्यवस्था के अनुसार जीएसटी हटाने की मांग संयुक्त परिषद ने किया है l

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here