JOIN US-9918956492————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————
राजधानी के ग्रामीण इलाको मे हो रही डकैती से खौफ जला ग्रामीणो ने गांव मे गस्त करना किया शुरू
मोहनलालगंज।राजधानी के ग्रामीण इलाके मे हो रही ताबड़तोड़ डकैती व हत्याओ से खौफ खा कर निगोहां में ग्रामीणों ने पहरा लगाना शुरू कर दिया, वहीँ देर रात तक पुलिस की गस्त भी जारी रहती है।निगोहां थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव में डकैतों का खौफ छाया है, राजधानी के कई क्षेत्रो में लगातार डकैती की बड़ी वारदातो से पूरा गांव सहमा पड़ा है जिसके कारण ग्रामीणों ने लाठी डण्डे व टॉर्च लेकर पहरा शुरू कर दिया है।

गांव में एक-एक दर्जन लोग टोली बना कर पहरा लगा रहे हैं, गांव के सफात अहमद व प्रधान गुलाम गौस ने बताया की पूर्व में गाँव में चोरो ने आतंक मचा रखा था, अज्ञात चोरो ने मुमताज अहमद व गुड़िया सहित कई लोगो के घर साफ़ कर दिए और आज राजधानी में डकैतो ने तांडव मचा रखा है जिसके कारण ग्रामीण भयभीत होकर पहरा लगा रहे हैं वहीँ एस ओ चैम्पियन लाल ने बताया की ग्राम की सुरक्षा हेतु समिति बनाई गयी है और पुलिस भी गांवों में देर रात तक गस्त पर आती जाती रहती है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————————–
————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





