Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeराजधानी के ट्रामा सेंटर के बहार जूनियर डॉक्टरों के साथ हुआ कुछ...

राजधानी के ट्रामा सेंटर के बहार जूनियर डॉक्टरों के साथ हुआ कुछ ऐसा

लखनऊ के ट्रामा सेंटर के बाहर शुक्रवार देर रात जमकर बवाल हुआ. कुछ दबंगों ने ट्रामा सेंटर गेट पर जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए. पिटाई के बाद जूनियर डॉक्टरों और उनके साथियों ने ट्रामा सेंटर के बाहर पटरी दुकानदारों पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया. हालांकि मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस से दबंगों की गिरफ़्तारी की मांग की है.

बता दें कि जूनियर डॉक्टर विवेक और उनके एक साथी अपनी ड्यूटी पूरी कर ट्रामा सेंटर से हास्टल जा रहे थे. इस बीच स्कूटी सवार दो लोगों ने डॉक्टर की बाइक से टक्कर मार दी. इस दौरान स्कूटी सवार दबंगों ने हमसे हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगे. डाक्टरों पर हमला करने के बाद बाइक स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर विवेक ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
जूनियर डॉक्टरों को पीट कर जब दबंग भाग गए तो उनके साथियों ने पटरी दुकानदारों पर अपना गुस्सा उतारा. डाॅक्टरों ने कई दुकानदारों की ठेले पर लगी दुकाने पलट दी और गाली गलौज भी की. दरअसल, डॉक्टरों को शक है कि पटरी दुकानदार दबंगों को पहचानते हैं लेकिन वह बता नहीं रहे हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि वर्षों से हम सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन परिसर में सुरक्षा उपलब्ध न होने की वजह से यह घटना सामने आई है. विवेक ने बताया कि हमने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है.


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular