Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeयोग दिवस को लेकर बांसी तहसील में हुई बैठक

योग दिवस को लेकर बांसी तहसील में हुई बैठक

योग दिवस को लेकर बांसी तहसील में हुई बैठक

फोटो – बांसी तहसील सभागार में योग दिवस को लेकर बैठक करते तहसीलदार बांसी
बांसी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार मंगलवार को बांसी तहसील सभागार में तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आगामी 21 जून को अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को योग से जुड़ने का आवाहन किया गया।

अपने सम्बोधन में तहसीलदार मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में आम आदमी की भागमभाग जिन्दगी और उससे उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए योग अनिवार्य हो गया है। जिसको लेकर सभी को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। इस बैठक में प्रशिक्षक शिवम श्रीवास्तव और शिव ओम शुक्ला ने लोगों को विभिन्न आसनों का व्यायाम भी सिखाया। शिवम श्रीवास्तव ने लोगों को शिथिलीकरण अभ्यास में आगे पीछे की ओर झुकना, दायीं एवं बायीं ओर झुकना, ग्रीवा घुमाना, स्कन्ध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, योगासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, कपालभाती, प्राणायाम, भा्रमरी प्राणायाम आदि की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि बांसी में प्रतिदिन योगाभ्यास तिलक इण्टर कालेज बांसी में प्रातः 5.00 बजे से 6.30 बजे तक कराया जायेगा। तथा 21 जून को अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल पैमाने पर योग दिवस मनाया जायेगा। उक्त बैठक में नायब तहसीलदार केसरीनन्दन त्रिपाठी, हरि प्रसाद सिंह, गणेश दत्त दूबे, सतेन्द्र सिंह एडवोकेट, गुलाब सिंह एडवोकेट, बलराम पाण्डेय, शिव पूजन मौर्या, हरिश्चन्द्र, अशोक कुमार श्रीवास्तव कमलेश मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा समेत तमाम लेखपाल, अधिवक्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular