मथुरा।निदेशक इंचार्ज भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र लखनऊ 9 के फैक्स पत्र दिनांक 11/05/18 से प्राप्त सुचना के अनुसार दिनांक 12/05/18 कि प्रातः काल दिनांक 15/05/18 तक ओलावृष्टि आंधी तूफान एवं आकाशीय बिजली गिरने का व आने का अलर्ट जारी किया गया है।

उपरोक्त पत्र में अन्य जनपदों के साथ साथ जनपद मथुरा में भी ओलावृष्टि आंधी तूफान एवं आकाशीय बिजली गिरने की सूचना दी गई है। जिलाधिकारी मथुरा की ओर से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त के दृष्टिगत माल की सुरक्षा की दृष्टिगत सचेत होते हुए बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन व्यवस्था करने का कष्ट करें। जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना जनहानि की संभावित क्षति से बचा जा सके। और किसान भाइयों से भी अपील करते हुए कहा है कि इस तेज बारिश आंधी तूफान से फसलों व फसल की उपज को भी सुरक्षित रखने का कष्ट करें। जिससे किसी प्रकार की नुकसान आदि से बचा जा सके जनपद में किसी भी प्रकार की देैवीय आपदा की घटना होने पर कार्यालय नागरिक सुरक्षा मथुरा में संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0565 2470 218 पर तत्काल सूचित करें जिस से राहत कार्य की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ किए जाने की कार्यवाही भी की जा सके।





