मथुरा, ख्वाजा गरीब नमाज (K G N ) एजुकेशन एण्ड बेलफेयर कमेटी के तत्वाधान में जम्मू कश्मीर कठुआ मंदिर काण्ड और साथ ही उन्नाव सूरत और तमाम जिले और शहरो मै हो रहे आय दिन रेप केसो को रोकने के लिए आज शुक्रवार को शाम 7:00 बजे मथुरा शहर से एक कैडंल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की तादाद मैं मुस्लिम समाज और साथ में दलित समाज ने भी योगदान दिया जुलूस की शुरुआत इस्लामियां इण्टर कालेज से की गई हजारों लोगों का हुजूम सिर्फ यही नारा लगा रहा था आसिफा को इंसाफ दो दरिंदों को फांसी दो जुलूस भरतपुर गेट होली गेट से गांधी स्मार्क पर समाप्त किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

जुलूस के साथ हाफिज कारी जियाउर रहमान सहाब इमाम मेवाती वाली मस्जिद, मोहम्मद मकशूद भाई, मोहम्मद यूनुस गाजी वरिष्ठ समाज सेवी, अब्दुल मलिक, मुकीम मेंबर, जाकिर पार्षद,तनवीर अहमद एड,डॉ युनूसकुरैशी, आरिफ, जियान राजा, आजाद,कासिम, आशिक श्याम यादव और शहर मथुरा का मुस्लिम समाज और हिन्दु भाई, दलित समाज भी पीड़ित को इंसाफ दिलाने की लडा़ई में साथ चल रहे थे ।

संवाददाता शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





