Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुलायम सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया आरोप,पार्टी के...

मुलायम सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया आरोप,पार्टी के अध्यक्ष भी रहें चुप  

मुलायम सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया आरोप,पार्टी के अध्यक्ष भी रहें चुप 
मुलायम सिंह यादव ने अपने ही पार्टी के नेताओं पर गुट बाजी का आरोप लगाते हुए कहाँ कि पार्टी के कुछ नेता गुट बाजी कर रहे हैं जिससे पार्टी की बदनामी हो रही है। यह बात लोकबंधु राजनारायण के 31वी पुण्यतिथि मामने के अवसर पर कहां।  
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोकबंधु राजनारायण की 31वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अपनी श्रधांजलि अर्पित किया।उनके साथ नरेश उत्तम पटेल समेत पार्टी के कई अन्य नेतागण मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहां कि पार्टी  में कुछ नेता गुट बाजी कर रहे है।पार्टी के लिए गुटबाजी ठीक बात नही  है।मैंने ये बात अखिलेश से भी कही है और कार्यकर्ताओ से भी कह रहा हूं।पार्टी को आगे ले जाने के लिए संघर्ष जरूरी है।
वहीँ राजनारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि लोकबंधु राजनारायण जमीन से जुड़े हुए नेता थे। राहनारायन अन्याय कभी भी बर्दाश्त नहीं करते थे।राजनारायण की मुलाकात इंदिरा गांधी से कराने में मेरा भी हाथ था।राजनारायण जो कहते थे वो करते थे।मैं उनके बेहद करीब था।राजनारायण का मैंने रक्षा मंत्री रहते हुए मुम्बई के अस्पताल में इलाज कराया था।तब मेरी उन्होंने बहुत तारीफ की थी।राजनारायण का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय में मनाने का फैसला मेरा था।राजनारायण ने शादी नहीं थी।वे ताउम्र कुँवारे रहे।उनकी सेवा करने वाला परिवार में कोई नहीं था।मैंने अंतिम दिनों में उनकी सेवा की थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular