Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुंबई के बाद यूपी में लखनऊ देश...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुंबई के बाद यूपी में लखनऊ देश की आर्थिक राजधानी होगी

join us-9918956492——————-
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सभी निवेशकों का उत्तर प्रदेश में स्वागत करते हैं, वे बेफिक्र होकर यहाँ निवेश करें. उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आयेगी. निवेशकों को इधर से उधर दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी, हमने एक सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है.

मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहाँ सीआईआई के कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से सारा काम आसान है.  इसके जरिए सभी व्यापारी और निवेशकों की सारी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम राजधानी लखनऊ को मुंबई जैसी आर्थिक राजधानी की तरह विकसित करेंगे. उन्होंने कहा कि मुंबई के बाद यूपी में लखनऊ देश की आर्थिक राजधानी होगी,  हम ग्रेटर नोएडा में इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट, मल्टीबॉर्डर कोऑर्डिनेटर कमेटी भी बना रहे हैं.

योगी ने कहा कि हम आर्थिक सुधार पर काम कर रहे है.  कानून व्यवस्था पर बेहतर काम कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों को कोई दिक्कत न हो. कोई बाहर से निवेशक आता है तो उसे प्रदेश में अनुकूल माहौल मिले, वो काम कर सके. उन्होंने कहा कि पहले यहाँ निवेशक आने से घबराते थे. उन्हें लगता था कि कहीं कोई दबंग नेता उनसे कमीशन न मांग ले. लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूँ कि अब स्थितियां बदल चुकी हैं. हम ऐसी व्यवस्था का रहे हैं कि किसी की हिम्मत नहीं है कि वह कमीशन मांग ले.

उन्होंने कहा कि हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसी कई योजनाएं प्रदेश में लेकर आ रहे हैं, ताकि पूरे प्रदेश को हम हाईस्पीड सड़कों से जोड़ सकें. उन्होंने कहा है कि स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए बढ़ावा दे रहे हैं. योगी ने कहा कि हम आने वाले पांच सालों में व्यवस्था को बदलकर पारदर्शी तंत्र तैयार करने पर काम कर रहे हैं. जिससे अपराधियो में डर बैठे, अपराधी अपराध करने से पहले अच्छी तरह सोच ले.

उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. प्रदेश सरकार में हमने 86 लाख किसानों का कर्जमाफी कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लगातार काम हो रहा है. किसानों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने का काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें कम खर्च में अधिक पैदावार मिल सके.

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular