मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गर्भगृह, केशवदेव और भागवत भवन के दर्शन किये. सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कुछ खामियां उन्हें नजर आईं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सूविधायें और बढ़ाई जाएगी. जब पत्रकारों ने पूछा कि योगी ने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में. अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं हर को हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है. वह अधिकार मुझे भी है.

मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से. सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है. इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है. सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा. उसमें हम लोग जाएंगे. हमें गौरव की अनुभूति है अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर. इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर हैं.
इससे पहसे सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्था का भी हमने जायजा लिया है. सुरक्षा में लगी सीआरपीएक की बैरक पुरानी है. सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ड्रोन नहीं है. श्रद्धालुओं की सुविधा, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ऐसी गतिविधियां, जो किसी तरह का तनाव पैदा करें या सुरक्षा व्यवस्था में बाधक हो,उस पर अंकुश लगाने के लिए हमने बैठक की है. विकास के लिए जो कुछ भी हो सकता है, हम करेंगे.
https://www.youtube.com/watch?v=2M-4A6bm_nM





