Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री द्वारा एक साल पहले से कानून का राज स्थापित करने का...

मुख्यमंत्री द्वारा एक साल पहले से कानून का राज स्थापित करने का दावा खोखला प्रतीत हो रहा है:सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने उ0प्र0 के विधायकों को धमकी दिये जाने सम्बन्धी प्रकरण पर आष्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेष में मुख्यमंत्री द्वारा एक साल पहले से कानून का राज स्थापित करने का दावा खोखला प्रतीत हो रहा है क्योंकि जिन जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी सुरक्षा उपलब्ध रहती है उन्हीं को जान माल की धमकी के फलस्वरूप सुरक्षा के प्रति खतरा है तो फिर प्रदेष की आम जनता के विषय में चिंताग्रस्त विचारधारा दृष्टिगोचर हो रही है। ऐसा लगता है कि प्रदेष में कानून ही बचा है व्यवस्था समाप्त हो गयी है।
त्रिवेदी ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस द्वारा निरंतर अपराधियों का एनकाउन्टर हो रहा है और प्रदेष के कोने कोने में पुलिसिया डर दिखाई पडने के बावजूद इस प्रकार के संदेष जनप्रतिनिधियों को मिलने से कानून व्यवस्था पर प्रष्न चिन्ह लग जाता है। ऐसे समस्त प्रकरणों की जांच सी0बी0आई0 से करायी जानी चाहिए क्योंकि जनप्रतिनिधियों के जीवन की सुरक्षा के साथ साथ आम जनता की जनभावना का भी सम्मान करना प्रदेष सरकार का दायित्व है। यूं भी प्रदेष सरकार किसानों, मजदूरों, मजलूमों और बेरोजगारों के सम्बन्ध में असफलता का प्रमाण पत्र जनता द्वारा ही ले चुकी है और जनमानस में भय व्याप्त होना प्रदेष सरकार की असफलता में चार चांद लगायेगा।
रालोद प्रदेष प्रवक्ता ने कहा कि सी0बी0आई0 जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा तथा प्रदेष की जनता वास्तविकता भी जान सकेगी कि संदेष पाने वाले विधायक कहीं प्रचार प्रसार के भूखे तो नहीं हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा वोटो के ध्रुवीकरण का कोई नया प्लान तो नहीं तैयार हो रहा है। प्रदेष के मुख्यमंत्री से मांग है कि जनभावना का ध्यान एवं उसकी सुरक्षा के महत्व का संज्ञान लेते हुये इस प्रकरण की सी0बी0आई0 जांच कराने की अनुषंसा करें।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular