Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुंबई की संस्था दीप कमल फाउंडेशन कर रही है यह आयोजन

मुंबई की संस्था दीप कमल फाउंडेशन कर रही है यह आयोजन

JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————— 
25 को फ़िल्मी हस्तियों संग मनेगा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अटलजी का जन्मदिन

अटल सम्मान से सम्मानित होंगे अटल जी के पुराने मित्र डॉ एन.एम. घटाटे।

अटल जी के जन्मदिन पर पहली बार लखनऊ में सजेगी फ़िल्मी सितारों की महफ़िल।

राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री योगी और दर्जनों मंत्री होंगे शामिल ।
मुंबई की संस्था दीप कमल फाउंडेशन कर रही है यह आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर को लखनऊ में इस बार एक खास समारोह का आयोजन हो रहा है।भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किसन, हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री नीतू चंद्रा, सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी,  छोटे पर्दे पर सावधान इण्डिया में नजर आनेवाले मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह, टेलीविजन पर अपने चुलबुले अंदाज से लोगों पर अपनी कला की छाप छोड़नेवाली हिमानी शिवपुरी , हिंदी फिल्मों में हर प्रकार के रोल कर लोगों का मन मोह लेनेवाले  कलाकार राजपाल यादव अटल जी की कविताओं को विशेष अंदाज में प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम की शुरुवात प्रख्यात कवियित्री कविता तिवारी करेंगी।
सोमवार, 25 दिसम्बर को दोपहर 2.30 बजे से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होनेवाले इस समारोह की जोरदार तैयारी हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सामाजिक सांस्कृतिक संस्था “दीप कमल फाउंडेशन ” द्वारा आयोजित अटल गीत गंगा के इस आयोजन को लेकर अटल-प्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा अटल गीत गंगा का यह आंठवा आयोजन है। अब तक यह समारोह मुंबई में होता रहा है।यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष व मुंबई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने दी।
श्री मिश्र ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक  करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा,प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल और पूर्व सांसद लालजी टण्डन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ रीता बहुगुणा जोशी, ब्रिजेश पाठक, आशुतोष टण्डन,स्वतंत्रदेव सिंह,डॉ महेंद्र सिंह,स्वाति सिंह आदि मंत्रियों के अलावा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया व लखनऊ महानगर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि नेता अतिथि के तौर पर मंच पर उपस्थित रहेंगे।

“दीप कमल फाउंडेशन ” के अध्यक्ष व मुम्बई बीजेपी के महामन्त्री अमरजीत मिश्र ने बताया कि अटल जी के राजनीतिक व सामाजिक यात्रा को समझने के लिए उनकी कविताओं को समझना बहुत जरुरी है। श्री अटल जी अपनी उनकी कविताओं के माध्यम से अपनी ख़ुशी,अपने दिल का गुबार और राजनीतिक उथल पुथल के बीच उनके भीतर चल रहे मंथन का जिक्र बड़ी साफगोई से करते हैं। श्री मिश्र ने बताया कि हर वर्ष दिया जानेवाला “अटल सम्मान” इस वर्ष श्री अटल जी के मित्र सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ एन एम घटाटे को दिया जायेगा। पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबियों में रहनेवाले श्री घटाटे द्वारा अटल जी पर कई पुस्तकों का संपादन किया गया है। लखनऊ में पहली बार अटल गीत गंगा के आयोजन के संदर्भ में पूछे जाने पर श्री मिश्र ने कहा कि दीप कमल फाउंडेशन का प्रयास है कि हम हर वर्ष उनके जन्मदिन पर जहां जहां अटल जी लोकसभा चुनाव लड़े ,उन जगहों पर यह आयोजन करेंगे।इसकी शुरुवात लखनऊ से कर रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक अमरजीत मिश्र ने बताया कि जनसंघ से भाजपा की अपनी राजनीतिक यात्रा में अटलजी लंबे अरसे तक विपक्ष में रहे ।लोकसभा – राज्यसभा में उनका आचरण हर सदस्य के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने नरसिंह राव की अल्पमत की सरकार और देवेगौड़ा -गुजराल की कमजोर सरकारों को भी मुद्दों के आधार पर जिस तरह का सकारात्मक सहयोग दिया ,उससे आज के विपक्षियों को सीखना चाहिए।अटलजी के सारगर्भित राजनीतिक व सामाजिक भाषणों और उनकी कविताओं पर फाउंडेशन  ने एक डॉक्यूमेंट्री ” शब्दों के शिल्पी अटल” भी बनाई है,जिसका प्रदर्शन समारोह में किया जायेगा।अटलजी के गीतों पर नन्हें बच्चे नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular