मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिये बैठक

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मोहनलालगंज सीएचसी में एसीएमओ डाँ०सजय कुमार व सीएचसी अधीक्षक कैलाश बाबू सहित अन्य स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत चयनित गाँवो में मिशन इन्द्र धनुष टीकाकरण अभियान में आशा बहुओ व एनम को लगाकर प्रत्येक दो साल के बच्चे व गर्भवती महिलाओ के टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये।वही गाँवो में चलाये जाने वाले टीकाकरण अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट उनको देने के निर्देश दिये।वही एसीएम ओ डाँ०सजय कुमार ने स्वास्थ विभाग द्वार जनपद के चयनित सभी गाँवो में 23,24,26,27अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराने की बात कही।बैठक के बाद डीएम ने सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड व दो साल बाद भी संसाधनो के अभाव में चालू ना होने वाले नवनिर्मित महिला व बाल चिकित्सालय के भवन का निरीक्षण किया।वही लोगो ने सीएचसी में रात्रि में महिला चिकित्सक के तैनात ना होने के साथ ही हड्डी के डाक्टर की तैनाती की माँग की तो वही 15वर्षो से सीएचसी में जमे दन्त रोग विशेषज्ञ को हटाने जाने की माँग भी की।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





