मिल्क एटीएम पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन
कानपुर महानगर। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृतव में सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कानपुर कचहरी के पास नगर निगम द्वारा बनाये गये दुग्ध उत्पदों के एटीएम पर दूध खरीदने के लिए खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में झण्डो को लेकर, खाली बाल्टिया लेकर योगी ने लगवाया खोखा है दूध है न मटठा बस धोखा है के बैनर के साथ प्रदर्शन किया साथ ही वहीं धरने पर बैठ गये।

इस दौरान हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के मुखिया बराबर झूठ बोलकर देश को गुमराह करने की कला कानपुर नगर निगम के अधिकारियों ने भी सीख ली है। इस दुग्ध एटीएम का उदघाटन मुख्यमंत्री आदित्य नाथ द्वारा किया गया तथा शहर वासियो को बताया गया था कि इस मशीन से गाय के शुद्ध दूध के अलावा शुद्ध घी, पनीर आदि प्राप्त किया जा सकता है लेकिन आज तक इस एटीएम को खोला ही नही गया। कहा कांग्रेस नगर निगम को चोतवनी दे रही है कि इन नकली कामों को बंद करे और शहर में व्याप्त गंदगी, टूटी सडकों की मरम्मतों के साथ पार्को पर हो रहे अवैध कब्जो पर ध्यान दे अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता सडको पर बडा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान शंकर दत्त मिश्रा, केके तिवारी, कृपेश त्रिपाठी, अरूण अहिरवार, संजय शाह, विजय, कमल शुक्ला बेबी, आयुष अग्रवाल, त्रिलोकी त्रिवेदी, कृपेश त्रिपाठी, संजीव दरियावादी, नरेश त्रिपाठी, अमनदीप सिंह, गुलशन जहां, शादाब आलम, सुनील बाल्मीकि, अमिताभ मिश्रा, सुरेन्द्र तिवारी, भारत आजाद सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





