BJP के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शराब कारोबारी विजय माल्या के भारत से फरार होने के संबंध मे एक नया खुलासा किया है.
स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि विजय माल्या के देश से भागने से जुड़े अब दो फैक्ट हमारे सामने हैं, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता है.
1. 24 अक्टूबर, 2015 को माल्या के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को ‘ब्लॉक’ से ‘रिपोर्ट’ में शिफ्ट किया गया. जिसके मदद से विजय माल्या 54 लगेज आइटम लेकर भागने में फरार हुआ.
2. विजय माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया था कि वह लंदन के लिए रवाना हो रहा है.
We have now two undeniable facts on the Mallya escape issue: 1. Look Out Notice was diluted on Oct 24, 2015 from “Block” to “Report” departure enabling Mallya to depart with 54 checked luggage items. 2. Mallya told FM in Central Hall of Parliament that he was leaving for London.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 13, 2018
गौरतलब है कि बुधवार को विजय माल्या ने लंदन मे कहा था कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था. लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे माल्या ने कहा कि उसने मंत्री से मुलाकात की थी और बैंकों के साथ मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी.
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट के बाद भारतीय बैंकों को चूना लगाने वाले विजय माल्या के फरार होने मे मोदी सरकार और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की भूमिका भी सवालो के घेरे मे है.






