Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeमालमें खातूना मलिहाबाद में निशा ने लहराया परचम

मालमें खातूना मलिहाबाद में निशा ने लहराया परचम

PANCHDEV YADAV—— 
मालमें खातूना मलिहाबाद में निशा  ने लहराया परचम 
मलीहाबाद लखनऊ।दो प्रत्याशियों के बीच सम्पन्न हुए मलिहाबाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में 90 बीडीसी सदस्यों में कुल 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने  डाले वोट।
पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुए ।जिसमे चनाव में 51 वोट निशा सिंह चौहान को मिले जबकि चन्द्रभूषण सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव को 36 वोट में ही संतोष करना पड़ा और दो वोट अमान्य हुए साथ एक बीडीसी सदस्य ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। मतगणना के बाद निशा सिंह चौहान ने 15 वोट से विजयी घोषित हुई।वार्ड सं0 82 खालिसपुर प्रथम से बीडीसी निर्वाचित निशा सिंह चौहान पत्नी अनिल सिंह चौहान ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख खुदादाद खान के विरूद्व विगत जून माह में जिलाधिकारी के समक्ष 62 बीडीसी सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। डीएम के अनुमोदन के बाद जून की अन्तिम सप्ताह में सम्पन्न हुए फ्लोर टेस्ट में 52 बीडीसी सदस्यों ने निशा सिंह का समर्थन किया था। प्रशासन द्वारा विगत 16 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित होने के बाद राष्ट्रपति चुनाव के चलते चुनाव आयोग द्वारा 27 दिन बाद 13 अगस्त को चुनाव की मतदान तिथि निश्चित होने से बदले समीकरणों के बाद निशा सिंह चौहान की चुनावी डगर वार्ड सं 79 से चन्द्रभूषण यादव के अचानक चुनाव मैदान में उतरने से कठिन हो गयी थी। चन्द्रभूषण सिंह यदि चुनाव के मैदान में न उतरते तो निशा सिंह चौहान र्निविरोध ब्लाक प्रमुख हो सकती थीं। र्निदलीय प्रत्याशी के रूप में श्री यादव के चुनाव मैदान में उतरते ही कांग्रेस,सपा,बसपा ने इन्हें समर्थन देकर चुनाव को रोचक बना दिया था। दोनों प्रत्याशियों ने रातदिन मेहनत करके बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया परन्तु चुनाव परिणाम निशा सिंह के पक्ष में रहा।वही पर जितने के बाद सवागत करने के लिए जुझारू युवा कार्यकर्ता,ज्ञान सिंह,शैलेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, अनीत सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं विकास खण्ड माल मे दो प्रत्याायों के बीच कडे़ मुकाबले मे खातूना ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमारी को 9 मतों के अन्तर से हराया जिसमें खातूना को 44 तथा राजकुमारी को 35 मत मिले और 4 मत अवैध घोषित किए गये तथा 3 सदस्यों ने मतदान मे हिस्सा नहीं लिया।
बहु प्रतीक्षित ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गया। जिसमे सांसद समर्थित प्रत्याी खातूना पत्नी दिलावर ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को हराकर यह दिखा दिया कि ऐसे चुनाव मे जाति धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसकी लोग चर्चा कर रहे थे। 
——————————————————————–
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular