HomeMarqueeमार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल, ट्रामा  रेफर

मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल, ट्रामा  रेफर

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज में बीते शुक्रवार की देर रात गुप्ता ढाबा के पास बंथरा-बनी मार्ग आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल सावार को जोरदार टक्क्र मार कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने देखा तो उसकी सांसें चल रही थी। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के काफी देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। गंभीर रूप घायल युवक को हालत नाजुक बनी है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक मोहनलालगंज कस्बे के सैय्यद पीर के पास केले का ठेला लगाता है। गंभीर घायल युवक को नाम राजेश कुमार है। जो कि शाम को अपनी दुकानदार समाप्त करके लगभग 10 बजे रात को मोटर साइकिल यूपी 32 एफजेड 2654 से अपने घर जो रहा था कि विपरीत दिशा बंथरा बाईपास से आ रहे तेज रफ्तार अनियंतित्रत ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने देखा तो घायल युवक की सांसें चल रही थी। राहगीरों ने आनन-फानन में मोहनलालगंज पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस काफी देर से पहुंची जिससे लोगों में पुलिस के प्रति असंतोष व्याप्त है। पुलिस ने घायल को सीएचसी मोहनलनालगंज में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया था।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular