Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUncategorizedमहिला वल्र्ड हॉकी टीम में गुरजीत कौर का चयन

महिला वल्र्ड हॉकी टीम में गुरजीत कौर का चयन

इलाहाबाद। रेल प्रशासन ने बताया है कि इलाहाबाद मंडल की चार खिलाड़ी गुरजीत कौर, जसप्रीत कौर, निशा वासी एवं श्यामा टीडगम बंगलुरु में वर्ल्ड कप महिला हॉकी टीम में चयन के लिये कैंप कर रही थी, जिसमें से गुरजीत कौर, जो इलाहाबाद मंडल के कार्मिक शाखा में कार्यरत है, का चयन वर्ल्ड कप हॉकी टीम के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम में किया गया है।
 

शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया गया।  इसकी जानकारी इलाहाबाद मंडल खेलकूद संघ की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव ने दी है। सुश्री गुरजीत कौर का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन होने पर मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ एवं मंडल के अन्य अधिकारियों ने खुशी जाहिर की तथा बधाई दी है। साथ ही साथ वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं भी दी है। महिला हॉकी वल्र्ड कप 21 जुलाई से 5 अगस्त 2018 तक लंदन में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular